पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में होगी अब सुविधा
रायपुर; 03 जुलाई 2024: अदाणी समूह ने आज रायपुर की पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति को एक स्कूल बस प्रदान की। बुधवार, 3 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूजा अर्चना के बाद पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के पदाधिकारियों को चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। अदाणी समूह ने अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से प्रदेश शासन की पहल पर सामाजिक सहभागिता के तहत पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने की सुविधा के लिए यह बस प्रदान की है। इस मौके पर अदाणी समूह, छत्तीसगढ़ के कॉर्पोरेट अफेयर्स विभाग प्रमुख और एसोसियेट वॉइस प्रेसीडेंट प्रतीक पांडे, अदाणी सीमेंट के मुख्य विनिर्माण अधिकारी रामभव गट्टू सहित जामुल, भाटापारा सीमेंट यूनिट्स, अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर और रायगढ़ की टीमें, कॉर्पोरेट अफेयर्स और सीएसआर के अधिकारी व पुलिस परिवार के लोग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह अपने सामुदायिक सरोकारों के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी व जिला रायपुर सहित चार जिलों सरगुजा, दुर्ग, बलोदाबाजार-भाटापारा, और बिलासपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। अदाणी समूह सरगुजा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से 900 से अधिक आदिवासी बच्चों को केन्द्रीय शिक्षा मण्डल की अंग्रेजी माध्यम स्कूल अदाणी विद्या मंदिर में गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा सहित पौष्टिक भोजन, गणवेश, किताब, कापी, स्कूल बैग आदि भी प्रदान कर रहा है। साथ ही रायपुर के तिल्दा और रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर विकासखंडों में प्रतिभावान आदिवासी बच्चों को नवोदय कोचिंग और युवाओं को जॉइन्ट इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र में कई जीविकोपार्जन पाठ्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...