Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं  - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची भी जारी की गई है।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप तथा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै उपस्थित रहीं। छात्रों के लिए परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

 

12वीं बोर्ड मेरिट सूची में इन छात्रों का प्रदर्शन शानदार

 

जारी मेरिट सूची के अनुसार, 12वीं परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

वहीं ओमनी ने 98.20 प्रतिशत के साथ दूसरा और कृष महंत ने 97.80 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Top 10 Higher School Merit List

टॉप 10 में दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़, बेमेतरा, जशपुर और रायपुर समेत कई जिलों के छात्रों ने जगह बनाई, जो राज्यभर में शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

 

10वीं बोर्ड मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा

 

10वीं परीक्षा की मेरिट सूची में संध्या नायक, परिरानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं रिया केशरवानी और रानू सिद्धिमयी साहू ने 98.83 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

 

टॉप 10 सूची में महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरिया और दुर्ग जैसे जिलों के छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।

Read Also  विकसित छत्तीसगढ़ में चैंबर ऑफ कॉमर्स की अहम भूमिका : CM

 

ऑनलाइन देख सकेंगे रिजल्ट

 

छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के कारण दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आसानी से परिणाम उपलब्ध हो सके हैं।

Top 10 High School Merit List

शिक्षा में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

 

इस वर्ष के परिणामों में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य में शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्रों ने कड़ी मेहनत और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद अब छात्र अपने भविष्य की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने में जुट जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *