Google Analytics Meta Pixel पर्यावरण अनुकूल शहरी विकास पर नगर निगम की बैठक - Ekhabri.com

पर्यावरण अनुकूल शहरी विकास पर नगर निगम की बैठक

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर ने आज भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर्स संघ परिसंघ (क्रेडाई) के पदाधिकारियों व बिल्डर्स की बैठक लेकर पर्यावरण अनुकूल शहरी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आवासीय परिसरों में सघन वृक्षारोपण के लिए स्थान सुनिश्चित करें एवं अर्बन फॉरेस्ट को बढ़ावा देने योजना क्षेत्र के एक प्रतिशत स्थान को आरक्षित कर पौधा रोपण व उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। बैठक में नव नियुक्त अपर आयुक्त, नगर निवेश प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता एवं अन्य अधिकारी शामिल रहें।

IMG 20240705 WA0037
IMG 20240705 WA0037

नगर निगम मुख्यालय “गांधी सदन” में आयोजित इस बैठक में आयुक्त ने सीएसआर व अन्य गतिविधियों के माध्यम से राजमार्गों, आंतरिक सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्यों का जिक्र करते हुए क्रेडाई से भी मार्ग उन्नयन, सौंदर्यीकरण व सुविधा विस्तार हेतु अतिशेष मार्गों को गोद लेने की अपील की। शहरी वन विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि योजना क्षेत्र के न्यूनतम 1 प्रतिशत क्षेत्र को वृक्षारोपण हेतु आरक्षित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य पर विचार करें। क्रेडाई ने सुझाव का स्वागत करते हुए 10 एकड़ से बड़े प्रोजेक्ट के लिए अर्बन फॉरेस्ट हेतु स्थल आरक्षण को सामाजिक दायित्व के अनुरूप आवश्यक बताया है। क्रेडाई अपनी बैठक में इस पर निर्णय लेकर अपना प्रस्ताव निगम प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करेगा।

 

स्वच्छता व जन सुरक्षा विषयक चर्चा के दौरान आयुक्त ने कहा है कि भू-जल स्तर का संरक्षण व संवर्धन प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है एवं आवासीय परिसरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, एसटीपी, फायर सिस्टम, ई-व्ही चार्जिंग स्टेशन जैसी व्यवस्थाएं आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं की मॉनिटरिंग नगर निगम प्रभावी ढंग से कर सकें, इसके लिए अन्य महानगरों की तरह प्रॉपर्टी टैक्स में पृथक से प्रावधान निर्धारित करने पर विचार किया जाएगा एवं जिन भू-स्वामियों, बिल्डर्स अथवा रेसिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के स्वामित्व के अधीन यह व्यवस्थाएं मानक अनुरूप प्राप्त होंगी, उनके प्रॉपर्टी टैक्स में रियायत का प्रावधान रखा जाएगा। संपत्ति कर में एकरूपता न होने के संबंध में क्रेडाई द्वारा ध्यानाकर्षित कराए जाने पर आयुक्त ने कहा कि इस हेतु विचार विमर्श कर गाइड लाइन तैयार की जाएगी।

Read Also  आज देश के 50वें चीफ जस्टिस के रूप में डीवाई चंद्रचूड़ ने लिया पदभार

 

बैठक में क्रेडाई सीजी के पदाधिकारी सहित प्रमुख बिल्डर कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। क्रेडाई पदाधिकारियों ने शहर विकास गतिविधियों के लिए सतत चर्चा को आवश्यक कहा एवं आयुक्त ने नियमित अंतराल में बैठकें आयोजित करने हेतु अपने अधिकारियों को निर्देशित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *