Google Analytics Meta Pixel भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर : बलौदाबाजार हिंसा मामले में राज्यपाल से की मुलाकात, अपने संज्ञान में लेने हेतु ज्ञापन सौंपा - Ekhabri.com

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर : बलौदाबाजार हिंसा मामले में राज्यपाल से की मुलाकात, अपने संज्ञान में लेने हेतु ज्ञापन सौंपा

भीम आर्मी के प्रमुख युवा नेता चंद्रशेखर आजाद आज बलौदाबाजार मामले में हुए हिंसा की बात करने छत्तीसगढ़ दौरे पर आये हैं। उन्होंने राजधानी के राजभवन पहुंचकर सबसे पहले राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने बलौदाबाजार में हुए हिंसा मामले को अपने संज्ञान में लेने की मांग हेतु ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद वे बिलाईगढ़ भटगांव में हो रही बड़ी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। जाने से पहले चंद्रशेखर आजाद ने मिडिया से बातचीत की, और उन्होंने बताया कि, बलौदाबाजार हिंसा मामले में जो लोग जेल में बंद है उन लोगो पर जुल्म किया जा रहा है, वह जुल्म बंद हो, जिसे हम लोग नहीं सहेंगे। इसलिए हम यहां आए हैं, कल सदन खत्म हुआ है और आज मैं छत्तीसगढ़ आया हूं। जिस तरह से छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के लोगों पर जुल्म किया जा रहा है, वह बहुत न्यायप्रिय और अहिंसा में विश्वास करने वाला समाज है। जिस प्रकार से षड्यंत्र करके सतनामी समाज को टारगेट किया जा रहा है. मैं उसके खिलाफ हूं।

 

 

इस पूरी घटना में जिम्मेदार कौन ?

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, इस घटना के बाद जिलाधिकारी और एसपी को हटा दिया गया हैं। यानी की उन लोगों ने लापरवाही बरती थी, उनकी गलती नहीं होती तो क्यों हटाते ? उन्होंने गलती की, और उनके लापरवाही से इंटेलिजेंस फेल हुआ है। उनसे कोई बातचीत नहीं किए गया उसका परिणाम है. इतने लंबे समय से सतनामी समाज लोगो के आस्थाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक महीने पहले से वह ज्ञापन दे रहे हैं जिसके बाद वे सीबीआई जांच की मांग कर रहे है. हमारे आस्था का सम्मान नहीं हो रहा है। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए, किसी जाति, किसी धर्म का हो उस पर कार्रवाई हो. निर्दोष लोगों को पीटा जा रहा है, सतनामी समाज के जो नौजवान है. भीम आर्मी के जो नौजवान है. उनको पीटा जाएगा तो यह हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Read Also  आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी...कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगी सभा

 

 

कैसे भड़की थी हिंसा की आग

सतनामी समाज के लोग सोमवार को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में इकट्ठे हुए थे। प्रदेश भर से 7-8 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए थे, प्रदर्शन मे शामिल प्रमुख लोगों को गार्डन चौक पर ज्ञापन देने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने इस सलाह को खारिज कर दिया। वही दोपहर करीब पौने तीन बजे विरोध करने आई भीड़ रैली के रूप में नारे लगाते हुए आगे बढ़ी. जिस दौरान भीड़ ने गार्डन चौक के पास लगे पहला बैरिकेड तोड़ दिया। जहां वे बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए जिसके बाद पूरी रैली नेतृत्वहीन होकर योजनाबद्ध तरीके से नारे लगाते हुए चक्रपाणि स्कूल के पास पहुंची थी। जहां एक बड़ा बैरिकेड लगाया गया था और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, उन्हें लाठियों से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया और बैरिकेड तोड़ दिया। वहां से प्रदर्शन कारी पथराव करते हुए आगे बढ़े. पुलिस ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन भीड़ हिंसक हो गई और पास में खड़ी फायर ब्रिगेड पर चढ़ गई और उसे तोड़ दिया और अपने साथ लाए पेट्रोल और डीजल से आग लगाकर आगे बढ़ गई. जॉइन्ट कलेक्ट्रेट ऑफिस के पास उपद्रवी उग्र हो गए और पथराव कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी करीब 100 सरकारी व निजी मोटरसाइकिलों व 30 से अधिक चारपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।

 

 

 

सतनामी समाज के लोग क्यों कर रहे थे प्रदर्शन?

Read Also  पीआरएसआई रायपुर चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित

बलौदा बाजार में जो प्रदर्शन हो रहा था, वो गिरौदपुरी के महकोनी गांव में जैतखाम के साथ तोड़फोड़ किए जाने की घटना की सीबीआई जांच की मांग को लेकर था। हालांकि इस मामले में गृह मंत्री की ओर से न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन समाज के लोग लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

 

 

 

क्या था पूरा मामला?

बीती 15 मई की रात गिरौदपुरी में सतनामी समाज के तीर्थ स्थल ‘अमर गुफा’ के जैतखाम को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि नाराज प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, पुलिस ने असली आरोपियों को नहीं पकड़ा है और वो दोषियों को बचा रही है। इसको लेकर आठ जून को कलेक्टर और समाज के लोगों के बीच बैठक हुई, उसके बाद नौ जून को गृहमंत्री विजय शर्मा की ओर से घटना के घटना के न्यायिक जांच के आदेश दिए गए जिसके बाद समाज के लोगों ने 10 जून को दशहरा मैदान में प्रदर्शन की अनुमति मांगी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस के रवैये से उग्र हुए और हालात बिगड़ गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *