झारखंड में हेमंत सोरेन ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। राजभवन में आयोजित इस शपथग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन भी नजर आए। हेमंत सोरेन तीसरी बार राज्य के सीएम बने हैं। हेमंत सोरेन से पहले शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा तीन बार सीएम रह चुके हैं।
पिता शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा की बराबरी
बता दें कि, झारखंड हाई कोर्ट द्वारा 28 जून को जमानत दिए जाने के बाद हेमंत को जेल से रिहा कर दिया गया था, पांच महीने पहले उन्हें गिरफ़्तार किया गया था। बीच के समय में चंपई सोरेन बतौर मुख्यमंत्री काम कर रहे थे। उन्होंने हेमंत के जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया और हेमंत के लिए रास्ता साफ कर दिया।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कहा, “5 महीने पहले सत्ता के मद में चूर अहंकारियों ने मुझे चुप कराने की कोशिश की थी। आज झारखंडियों की जनमत वापस बुलंद होगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि इसी जगह से मैंने आपको संदेश दिया था कि किस तरह हमारे खिलाफ विरोधियों ने साजिश रची और वो उसमें कामयाब हुआ। मुझे 5 महीने तक जेल में रखने का प्रयास किया गया। हमने भी कानूनी लड़ाई का रास्ता अपनाया। न्याय ने मुझे पाक करार दिया। मैं आज फिर से आपके सामने हूँ।” हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान के घर अंधेर नहीं रहता है।
बता दें कि, झारखंड में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित है। झारखंड में झामुमो की अगुवाई में इंडी गठबंधन के विधायकों की संख्या 45 है। इसमें कॉन्ग्रेस के 17 विधायक, राजद के एक और झामुमो के 27 विधायक शामिल हैं। झामुमो के दो विधायक नलिन सोरेन और जोबा माझी अब सांसद बन चुके हैं। सीता सोरेन ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...