Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता: आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग बच्ची के ऑपरेशन में मिली मदद - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता: आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग बच्ची के ऑपरेशन में मिली मदद

 

रायपुर, 4 जुलाई 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में आज दोहात राम विश्वकर्मा को बड़ा सहारा मिला। दरअसल, मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि जनदर्शन में एक दस साल की दिव्यांग बच्ची, दिव्या विश्वकर्मा, मौजूद है, जिसके हाथ में विकृति है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्ची का इलाज नहीं हो पा रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन करके उसका हाथ ठीक किया जा सकता है।

जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत बच्ची और उसके परिजनों को मंच पर बुलाया और पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल आर्थिक सहायता के निर्देश दिए और एक घंटे के भीतर बच्ची को डेढ़ लाख रुपए का चेक सौंप दिया।

दोहात राम विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी नातिन, दिव्या, जब तीन साल की थी, तब उसे गेहूंआ सांप ने काट लिया था, जिससे उसका दायां हाथ गलने लगा था। जड़ी-बूटियों से इलाज करने पर घाव तो सूख गया, लेकिन दायां हाथ विकृत हो गया। रायपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि दिव्या के हाथ की विकृति ठीक करने के लिए दो ऑपरेशन करने होंगे, जिसका खर्च लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए होगा।

दोहात राम विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिव्या के पिता त्रिवेंद्र, ग्राम कनेचूर, नयापारा, बैजनपुरी, भानुप्रतापपुर में रहते हैं और खेती-किसानी का काम करते हैं। इतना बड़ा खर्च उठाने में वे असमर्थ थे। मुख्यमंत्री ने उनकी व्यथा को संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को दिव्या के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के एक घंटे के भीतर दिव्या के इलाज के लिए चेक जारी कर दिया गया।

Read Also  बलौदाबाजार में बड़ादेव पूजा, विकास और संस्कृति का संदेश

दोहात राम विश्वकर्मा ने नातिन के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अब दिव्या का हाथ ठीक हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

 

https://x.com/vishnudsai/status/1808867521514090812?s=48

 

आज जनदर्शन में बिटिया दिब्या से मिला। सर्पदंश के कारण दिब्या को त्वचा संबंधी परेशानी आ रही है। परिजनों ने बताया कि इलाज करने में अक्षम हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। हमारी सरकार जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिटिया को इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए का चेक सौंपा। अब दिब्या का सफल इलाज होगा और उसके चेहरे में फिर से खुशी लौटेगी।

#संकल्प_समाधान_का

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *