Google Analytics Meta Pixel भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : स्टैंपिंग मशीन से उछलकर 15 फीट ऊंची केबिन पर फंसी रेल पटरी - Ekhabri.com

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : स्टैंपिंग मशीन से उछलकर 15 फीट ऊंची केबिन पर फंसी रेल पटरी

दुर्ग. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में बीएसपी प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है. दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई. इससे प्लांट में अफरातफरी मची हुई है. बीएएसपी की दमकल टीम ने गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया. हादसे के बाद यूआरएम विभाग के अधिकारियों ने सभी मशीने बंद कर दी. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर केबिन के ऊपर फंसे रेल पटरी को टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला जा रहा है. बता दें कि पहले भी यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में इस तरह की घटना हो चुकी है. टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस चुकी है. उस वक्त भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे.  बताया जा रहा कि यदि स्टेपिंग मशीन से उछलकर गर्म लाल पटरी केबिन अंदर जाती तो जनहानि हो सकती थी, लेकिन इस बार टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई. रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान पहुंचा है. हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है. रेल पटरी के राउंड टेबल से बाहर जाने की वजह से हाइड्रोलिक हॉज पाइप भी जल गई है. यूआरएम डिपार्टमेंट में फिलहाल रोलिंग बंद है. इससे वहां वायर सहित कई सामान में जल गए. हादसे के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए. फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. रेल पटरी को ठंडा किया जा रहा है. फिर कटर से काटकर रेल पटरी को क्रेन के जरिए हटाया जाएगा. इसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू होगा. बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी यूआरएम में बनती है. 130 मीटर की सिंगल पीस की रेल पटरी यूआरएम में ही बनती है. दूसरे नंबर पर 121 मीटर की जिंदल और तीसरे नंबर पर आस्ट्रिया 120 मीटर की रेल पटरी बनाता है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *