छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से देशभर में ऑक्सीजन सप्लाई होता है। कोरोना महामारी के दौर में जब देश को ऑक्सीजन की जरूरत है, ठीक उसी समय भिलाई स्टील प्लांट पर संकट के बादल मंडराने लगे। दरअसल गत दिनों कुछ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद कंट्रोल रूम के अंदर घुसकर स्टीम टर्बो जनरेटर चार ईकाई का पूरा ऑपरेशन जबरन बंद कर दिया था, लेकिन समय रहते उचित कदम उठा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जब पूरे देश में कोरोना संकट चल रहा ऑक्सीजन की पूरे देश से मांग आ रही है। अस्पतालों में मरीज तड़प रहे है। ऐसे वक्त में लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने की कोशिश किया जाना बेहद शर्मनाक है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र ने इन कार्मिकों पर विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही इन पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस में भी शिकायत की है, जिससे कोविड मरीजों की सुरक्षा से लेकर संयंत्र के अन्य कार्मिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
भिलाई इस्पात संयंत्र कोरोना संक्रमितों के लिए रोजाना 265 टन मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहा है। ऐसे समय में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद टूल डाउन कर आंदोलन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रबंधन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।
प्रबंधन के अनुसार, कुछ कार्मिकों ने एसटीजी 4 के कंट्रोल रूम के अंदर घुसकर स्टीम टर्बो जनरेटर 4 ईकाई का पूरा ऑपरेशन जबरन बंद कर दिया था। बॉयलर प्रेशर बढ़ जाने की वजह से स्टीम टर्बो जनरेटर शटडाउन हो गया। इसके सभी सेफ्टी वॉल खुल गए। इसके कारण 22.5 मेगा वॉट पावर जनरेशन बंद हो गया। एसटीजी 4 के बंद हो जाने से ऑक्सीजन प्लांट में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती, लेकिन समय रहते उचित कदम उठा लिया गया। इसे बेहद ही गंभीरता से लेते हुए संयंत्र प्रबंधन ने कडा रूख अपनाते हुए कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई के तहत 4 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर करने पुलिस को पत्र लिखा गया है. वहीं 13 कार्मिकों को सस्पेंड किया गया है. इसके अतिरिक्त 19 कार्मिकों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. कोविड 19 की राष्ट्रीय आपदा के दौरान कार्मिकों की इस तरह की हड़ताल को प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
एसटीजी-4 के बंद होने से संयंत्र में सुरक्षा का संकट खड़ा होने की संभावना थी। यदि सेफ्टीवॉल समय पर नहीं खुलते तो ब्लास्ट फर्नेस को जाने वाले स्टीम पाइप लाइन के फटने की संभावना बन जाती है, जिससे ब्लास्ट फर्नेस-5, ब्लास्ट फर्नेस-7 तथा ब्लास्ट फर्नेस-8 के बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती और भयंकर रूप से उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही जान-माल की हानि भी होने की संभावना थी, लेकिन समय रहते इसे संभाल लिया गया.कार्मिकों ने अपनी मांगे मनवाने गलत समय का चयन किया
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...