Google Analytics Meta Pixel ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी - Ekhabri.com

ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। यह आवाज तो आपके कानों में टकराई होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले 6 महीना में कितनी ट्रेनें रद्द हुई है। ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है, जिसे यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। यात्री हलाकन और परेशान हो रहे हैं।

 

 

 

दूसरे जोन में लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई समर स्पेशल ट्रेन संचालित की गई थी, वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर-बिलासपुर समेत अन्य स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों को अचानक रद्द करता चला गया। कुछ ऐसे ट्रेन समर वेकेशन के लिए चलाई गई थी। रायपुर रेलवे स्टेशन की करें तो यहां से हर दिन लगभग 70 हजार यात्री हर दिन सफर करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि रेलवे द्वारा कैंसिल की जा रही ट्रेनों की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ट्रेनों की लेटलतीफ का सिलसिला जारी है।इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भी अछूता नहीं है।

 

 

 

1 से 30 जून तक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने की पड़ताल की। इसमें पता चला कि 1576 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को पिछले 6 महीने में रद्द किया गया है। रद्द ट्रेनों में 299 एक्सप्रेस और मेल और 1277 लोकल ट्रेन शामिल हैं। एक्सप्रेस और मेल से करीब 5 लाख 32 हजार यात्रियों की, जबकि लोकल ट्रेनों से 6 लाख 93 हजार यात्रियों की यात्रा कैंसिल हुई। यानी की कुल 12 लाख 25 हजार यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। रेलवे की दूसरी समस्या लेटीलतीफी है। कई ट्रेन 5 से 10 घंटे की देरी से चल रही है।

Read Also  मुख्यमंत्री 13 फरवरी को कोरिया और जशपुर जिले के दौरे पर 

 

 

 

पिछले 6 महीना में मार्च को छोड़कर कोई भी ऐसा दिन या महीना नहीं रहा, जब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेन कैंसिल ना किया हो। हर महीने सैकड़ों ट्रेन कैंसिल की गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने अचानक तो ट्रेन कैंसिल कर दिया, लेकिन इसका समाधान में कोई भी विकल्प यात्रियों की नहीं दिया। इससे यात्री लगातार परेशान होते रहे और अपनी यात्रा के लिए दूसरे यातायात साधन का उपयोग किया।

 

 

 

यात्रियों ने बताया कि जिस तरीके से लगातार ट्रेन कैंसिल हो रहे हैं। उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ और रायपुर में बड़ी संख्या में उत्तर भारत के लोग रहते हैं। इन राज्यों के लिए सीधी ट्रेनें हैं। हालांकि रेलवे हावड़ा और उत्तर-प्रदेश जाने वाले यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाई थी, लेकिन भीड़ के हिसाब से यह मामूली थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *