कहते हैं कि मन में लगन, जिद, जुनून से किसी काम को किया जाए तो वो काम हो ही जाता है। चाहे फिर कितनी परेशानी आए। इसका उदाहरण रामनगर स्थित प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक और प्रधानाध्यापक एम गुरुनाथ की है। वह नेत्रहीन होने के बावजूद सामान्य तरीके से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कभी भी दिव्यांगता को खुद पर हावी नहीं होने दिया और 30 सालों से लगातार बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
रायपुर के नेत्रहीन शिक्षक एम गुरुनाथ 30 सालों से समाज में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। एम गुरुनाथ की पत्नी एम उमा रानी भी नेत्रहीन हैं और शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल मठपुरैना में पढ़ा रही हैं। इन्होंने दिव्यांगता को खुद पर हावी नहीं होने दिया। तमाम कठिनाइयों के बावजूद इस दंपत्ति ने हार नहीं माना और शिक्षा की अलख जगाने निकल पड़े। आलम ये है कि बच्चे, परिजन और तमाम लोग इनके पढ़ाने की शैली के मुरीद हैं, बल्कि उनके आने के बाद स्कूल की तस्वीर भी बदल गई है।
एम. गुरुनाथ बताते हैं कि जब होश संभाला तो मेरे जीवन में अंधकार ही अंधकार था। उसी समय मैंने ठाना कि मुझे इसी को हथियार बनाना है और समाज में शिक्षा की जोत जलानी है। मैंने मेहनत करना शुरु कर दिया और इस मुकाम पर पहुंचा हूं। हमारे दो बच्चे हैं, जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया हमारा परिवार बहुत खुश है। साथ ही हमारे स्कूल के शिक्षक काफी मेहनती और सपोर्टिव हैं.इस सफर को तय करने में बहुत-सी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा।
पुरानी कहावत है, जहां चाह है वहां राह है. इस कहावत को एम गुरुनाथ ने सच साबित कर दिखाया है। यह समाज ही नहीं, बल्कि विकलांग लोगों के लिए एक मिसाल है, जो लोग अपनी विकलांगता को कमजोरी मानते हुए हार मान जाते हैं। उनको देख छात्रों को भी उनसे हौंसला मिल रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...