डीयू अब स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर में हर कालेज में 30 से 40 सीटों की संख्या अनाथ छात्रों के लिए बढ़ाएगा। इसमें प्रत्येक कार्यक्रम के लिए दो सीटें अधिसंख्य कोटे के माध्यम से बढ़ाई जाएंगी। डीयू ने शुक्रवार को हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया है। डीयू के कार्यकारी परिषद के सदस्य वीएस नेगी ने कहा कि जो भी अनाथ बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनके पास बहुत सारी समस्याएं हैं, जिन्हें हल करना मुश्किल है।
उनकी मदद करने के लिए हर पाठ्यक्रम में अतिरिक्त दो सीटें आरक्षित की जाएंगी, जिसमें छात्रों को दाखिला देने के साथ-साथ किसी भी प्रकार के शुल्क के भुगतान से छूट दी जाएगी। जिसमें उन्हें छात्रावास शुल्क, परीक्षा शुल्क और अन्य अनिवार्य शुल्क के भुगतान से छूट दी जाएगी। परिषद की बैठक में चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम में छात्रों के सतत मूल्यांकन किए जाने पर भी अंतिम मुहर लग गई है। वहीं, चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तीसरे सेमेस्टर के 50 से अधिक पाठ्यक्रमों को भी परिषद ने अपनी हरी झंडी दे दी है।
वीएस नेगी ने बताया कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के पेपर का मूल्यांकन अब 160 अंकों का होगा। इसमें थ्योरी पेपर का मूल्यांकन 90 अंक व आंतरिक मूल्यांकन 30 अंक का व सतत मूल्यांकन 40 अंकों का होगा। जबकि बीते साल तक 100 अंकों का मूल्यांकन होता था। उन्होंने कहा कि डीयू नए शैक्षणिक सत्र से कौशल आधारित और मूल्य आधारित कोर्सों को भी शामिल करेगा। साथ ही मूल्यांकन भी नई शिक्षा नीति के तहत होगा।
डीयू ने साथ ही अपनी बनाई गई कंपनी को यूनिवर्सिटी आफ दिल्ली फाउंडेशन किए जाने के प्रस्ताव को भी पास किया। हालांकि, कई सदस्य इसका विरोध जता रहे थे। परिषद सदस्य डा. सीमा दास ने मीटिग में तदर्थ व अस्थायी शिक्षकों के भारी विस्थापन का मुद्दा भी उठाया। विरोध दर्ज कराते हुए उन्होंने प्रशासन द्वारा सम्मानित करने के लिए दिए जा रहे शाल व सर्टिफिकेट लेने से मना कर दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...