Google Analytics Meta Pixel सामूहिक आदर्श विवाह सभी समाज के लिए अनुकरणीय - मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

सामूहिक आदर्श विवाह सभी समाज के लिए अनुकरणीय – मुख्यमंत्री

राजधानी में आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के कृष्णा नगर-टिकरापारा स्थित कर्मा धाम पहुंचे और वहां साहू समाज द्वारा 11 मार्च से आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इससे पहले कर्माधाम परिसर में माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामूहिक आदर्श विवाह सभी समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है। यह बहुत अच्छी बात है कि सामूहिक विवाह को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। सामाजिक स्तर पर सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित किए जाने से अब यह हमारी परम्परा में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले से चली आ रही अच्छी परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अच्छी और नई परंपराओं को अपनाने से ही समाज तेजी से आगे बढ़ता है। इसके लिए समाज को संगठित होना जरूरी है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि साहू समाज एक कर्मठ समाज है, जो मितव्यता पर भी विशेष ध्यान रखता है। उन्होंने कार्यक्रम में समाज को कुरीतियों तथा खर्चीली शादी एवं महंगे आयोजनों से दूर रहकर इसकी बचत राशि से मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए साहू समाज के संकल्प को अच्छी सोच बताया और इसके लिए शासन की ओर से भी हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, शहर जिला साहू संघ रायपुर और संत माता कर्मा आश्रम रायपुर के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में परिणय सूत्र में बंधकर जीवन की नई यात्रा शुरू कर रहे सभी नवदम्पत्तियों को उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कर्माधाम में आज आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *