Google Analytics Meta Pixel ट्रेन से हो रही थी एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी, 8 गिरफ्तार - Ekhabri.com

ट्रेन से हो रही थी एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी, 8 गिरफ्तार

ट्रेन के जरिए छत्तीसगढ़ में ड्रग्स तस्करी करने वाले बड़े अतंरराज्यीय गिरोह के 8 आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस का क्लू मिला था कि छत्तीसगढ़ में ट्रेन के जरिए एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद तीन दिनों तक चली पुलिस की कार्रवाई में कुल 8 आरोपियों को एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स को जब्त किया है। पुलिस ने दिल्ली के बड़े ड्रग्स सप्लायर को भी अरेस्ट किया है।

Read Also  स्वास्थ्य विभाग में 246 एमबीबीएस और 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों को दी गई नियुक्ति, पचास फीसदी की नियुक्ति बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए


 

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक उत्कल एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे रैकेट के अन्य आरोपियों का पता चला। मामले की जानकारी देते हुए बिलासपुर के एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से एक शख्स उत्कल एक्सप्रेस के जरिए एमडीएमए ड्रग्स की खेप लेकर आ रहा है। जैसे ही ट्रेन उसलापुर रेलवे स्टेशन पर रुकी। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रदीप कुमार बताया।

 

 

आरोपी के पास एक पार्सल बरामद हुआ जो उसे दिल्ली के रहने वाले शुभम ने दिया। जिसके बाद पुलिस ने ड्रग्स को जब्त कर दिल्ली में शुभम को ट्रैक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान बिलासपुर पुलिस को सूचना मिली कि शुभम वाराणसी होते हुए बिलासपुर आ रहा है, पुलिस टीम ने उसका पीछा किया गया। और रतनपुर के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर शुभम को एक कार से पकड़ा। इस कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जिन्होंने अपना नाम सुमित, रितेश और राजू बताया। कार की तलाशी में भी एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ।

Read Also  बाघ की मौजूदगी के कारण बारनवापारा अभ्यारण्य के आसपास 7 गांवों में धारा 144 लागू,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 

 

इस बीच पुलिस को जिनकारी मिली कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक व्यक्ति एमडीएमए ड्रग्स लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान विवेक कुमार, निवासी जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 3 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में मामला दर्ज किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *