Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हित और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हो रहे कार्य: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हित और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हो रहे कार्य: मुख्यमंत्री

राजधानी में आयोजित इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के तत्वाधान में रायपुर के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके आयोजकों की ओर से पर पत्रकारों को पुरोधा पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया। इनमें रायपुर के अलावा बस्तर, सरगुजा, रायपुर तथा दुर्ग संभाग के पत्रकार भी सम्मानित हुए।    इस अवसर पर प्रदेश में पत्रकारों के हित में छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक संबंधी अहम निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का पत्रकार कल्याण संघ की ओर से अभूतपूर्व स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा यह दो दिवसीय आयोजन राजधानी रायपुर में 18 मार्च तक किया गया है।    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, यह बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संप्रेषण के प्लेटफार्म में बढ़ोत्तरी होने के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक चुनौतियां भी बढ़ी हैं। सबसे बड़ी चुनौती तो यही है कि पत्रकारिता के मूल्य को कैसे बचाए रखा जाए। मुझे बताया गया है कि इस आयोजन में देश भर के पत्रकार शामिल हो रहें है। इसलिए मेरी उम्मीद है कि सम्मेलन  में इस विषय पर गहन विमर्श होगा और पत्रकारिता तथा पत्रकारों के हित में व्यापक निर्णय लिए जाएंगे।    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि आज ही मंत्रिपरिषद की बैठक में हमारी सरकार ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के संबंध में निर्णय लिया गया है। हमारी सरकार प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता के लिए कृत संकल्पित है और उसके लिए हमने शासन मे ंआते ही क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया है। इसी तरह हमारे पत्रकार साथियों के स्वयं के मकान पर सपना पूरा हो सके, इसके लिए इस साल के बजट में हमने पत्रकारों के लिए गृह निर्माण ऋण ब्याज अनुदान योजना लागू करने के लिए 50 लाख रूपए का प्रावधान किया है। इस तरह प्रदेश में पत्रकारिता के सभी माध्यमों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *