रायपुर, 8 जुलाई 2024: जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर रही चिरायु टीम लगातार बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कसडोल की चिरायु टीम के सहयोग से ग्राम अमरूवा की 7 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी, जिसका जन्म से एक पैर नहीं था, उसे नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा कृत्रिम पैर लगवाया गया।
लक्ष्मी के पिता, कृषक हरिचन्द बरिहा बताते हैं कि लक्ष्मी का जन्म से ही बायां पैर नहीं था, जिससे उसका जीवन काफी कष्टपूर्ण रहा। रोजमर्रा के कामों में उसे कठिनाई होती थी। वह गांव के ही स्कूल में पढ़ती है और आम बच्चों की तरह खेल-कूद नहीं पाती थी।
स्कूल में आई चिरायु टीम, जिसमें डॉ. अभिषेक यदु, डॉ. सविता धृतलहरे, अजेंद्र, सपना, और पद्मिनी शामिल थे, ने इस बच्ची का परीक्षण किया और परिवार से कृत्रिम पैर लगवाने की बात कही। कसडोल बीएमओ, डॉ. रवि शंकर अजगल्ले के अनुसार, चिरायु टीम लगातार तीन माह तक नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर से संपर्क में रही। गत 30 जून को रायपुर में आयोजित नारायण सेवा संस्थान के शिविर में लक्ष्मी को निःशुल्क कृत्रिम पैर लगाया गया। अपनी बच्ची की स्थिति में सुधार से परिजनों में प्रसन्नता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एम. पी. महिस्वर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सृष्टि मिश्रा के अनुसार, चिरायु टीम द्वारा सतत रूप से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया जा रहा है। ऐसे मामलों में टीम के सहयोग से बच्चों का उच्च स्थान पर रेफर कर इलाज भी होता है, जिसमें किसी प्रकार का धन खर्च नहीं करना पड़ता। चिरायु द्वारा कटे-फटे होंठ, जन्मजात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर, श्रवण बाधा सहित 44 प्रकार की बीमारियों और विकृतियों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। कलेक्टर दीपक सोनी ने चिरायु टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए ऐसे मामलों पर तत्काल उपचार और सहायता शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...