रायपुर, 18 जुलाई 2024 — छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने राजस्व मामलों का तेजी से निराकरण किया है। रायगढ़ जिले में खसरों का नक्शा बटांकन अभियान से कई परिवारों की भूमि संबंधी समस्याएं सुलझ रही हैं और राजस्व अभिलेखों में शुद्धता आ रही है। नक्शा बटांकन से दो युवाओं को एसईसीएल में नौकरी मिली है। बैंक लोन, रजिस्ट्री आदि कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं और भूमि विवाद भी सुलझ रहे हैं।
जिला प्रशासन ने रायगढ़ के सभी तहसीलों में नक्शा बटांकन कार्य को अभियान चलाकर पूरा किया है। दिसंबर 2023 से अब तक नक्शा बटांकन कार्य में लगभग 18 प्रतिशत की प्रगति हुई है, जिसमें 90 हजार खसरों का नक्शा बटांकन किया गया है। जनसामान्य को खसरा और नक्शा आसानी से उपलब्ध होने पर अब कार्यालय में नहीं जाना पड़ रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि खसरा दुरुस्ती के बाद नक्शा अपडेशन नहीं होने से कई खसरे लंबित थे, जिन्हें अभियान चलाकर सुलझाया जा रहा है। कई गांवों में नक्शा बटांकन के काम जो लंबे समय से लंबित थे, उन्हें शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। तहसील लैलूंगा के रामपुर, कोड़ासिया, ईश्वरपुर, सोहनपुर और चिटकीबहार में नक्शा अद्यतनीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया है। घरघोड़ा तहसील के घोघरा, छिरभौना, पोरडी, राई और घोघरा में भी यह कार्य पूरा हो गया है।
घरघोड़ा तहसील के घोघरा के बुधेश्वर ने बताया कि उनकी भूमि का नक्शा बटांकन हल्का पटवारी द्वारा तुरंत कर दिया गया, जिससे उनके पुत्र चंद्रकांत और पुत्री मेघा को एसईसीएल में नौकरी मिल सकी। रामकुमार चौहान ने बताया कि उनके ग्राम तुरेकेला में भूमि कब्जा संबंधी विवाद था, जिसका नक्शा बटांकन से निराकरण हो गया। जैमुड़ा के गंगाधर पटेल ने बताया कि नक्शा बटांकन से उनकी भूमि का सीमाचिन्ह ज्ञात हो गया।
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...