रायपुर: उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के साथ जोन 10 के वार्ड 54 में गजराजबांध बोरियाखुर्द में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पीपल का पौधा रोपित किया। उप मुख्यमंत्री ने गजराजबांध के लगभग 106 एकड़ में फैले क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, संरक्षण और संवर्धन की प्रस्तावित योजना की जानकारी ली और इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के अध्यक्ष अमिताभ दुबे, रायपुर जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशव साहू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पौधारोपण किया। योजना के तहत तालाब के चारों ओर पाथवे, लाइटिंग, गार्डनिंग, बैठने की व्यवस्था, घाट निर्माण और रिटेनिंग वाल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार होगा।
साव ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे रोपित करें और उनकी सुरक्षा करें। इस अवसर पर लगभग 100 पौधे रोपित किए गए।
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में हीट वेव का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री...
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...