ईएसआईसी अस्पतालों की सुविधाएं होंगी बेहतर: केंद्रीय मंत्री मंडाविया
रायपुर, 27 जुलाई 2024 – केंद्रीय रोजगार, खेल और श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्य के रायगढ़, कोरबा, भिलाई, और रायपुर में संचालित ईएसआईसी अस्पतालों में चिकित्सकों और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुधारने की घोषणा की। उन्होंने रायगढ़ जिले के लारा और खरसिया में ईएसआईसी औषधालय प्रारंभ करने की सहमति भी दी।
रायपुर में आयोजित एक बैठक में मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक किरण देव और सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में मंत्री देवांगन ने ईएसआईसी अस्पतालों में चिकित्सकों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ की कमी के बारे में जानकारी दी।
मंत्री देवांगन ने बताया कि राज्य में ईएसआईसी द्वारा रायपुर, भिलाई, कोरबा और रायगढ़ में 100-100 बेड के अस्पतालों का निर्माण कराया गया है। हालाँकि, कोरबा और भिलाई में आईपीडी सुविधा अभी तक शुरू नहीं हुई है, जिससे श्रमिक परिवारों को अन्य शहरों में रेफर करना पड़ता है।
IMG 20240727 WA0019
इस पर केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने ईएसआईसी के अधिकारियों को अस्पतालों की सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने लारा और खरसिया में ईएसआईसी औषधालय की सहमति भी दी। बैठक में ईएसआईसी और ईपीएफओ में पंजीकृत श्रमिकों की स्थिति की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को श्रमिकों के पंजीकरण के निर्देश दिए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...