रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में शनिवार को एरोकॉन 2025 छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ रुपये की लागत से नया छात्रावास बनाया जाएगा। साथ ही नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर, सरगुजा और धरमजयगढ़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में नए अस्पताल स्थापित होंगे।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एम्स रायपुर में आज ही रोबोटिक सर्जरी सिस्टम की शुरुआत की गई है, जिससे सरकारी अस्पताल आधुनिक तकनीक अपनाने में अग्रणी बनेंगे।
साय ने कहा कि कैंसर की दवाओं और उपकरणों को सस्ता करने से मरीजों को राहत मिली है। साथ ही, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग कैंसर की पहचान में किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एरोकॉन 2025 से कैंसर उपचार के क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे। रायपुर का मेकाहारा अस्पताल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि मध्यभारत के अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी बड़ा उपचार केंद्र बनेगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में छह फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे, बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू होंगे, मानसिक रोगियों के लिए अलग अस्पताल और नेचुरोपैथी कॉलेज स्थापित होंगे। साथ ही, मेकाहारा में 232 करोड़ रुपये की लागत से 700 बिस्तरों की बढ़ोतरी और रोबोटिक सर्जरी, आईवीएफ सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर कई विधायक, विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 16, 2026 /
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 17, 2026 /
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...