बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया था, जिसे डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन के जरिए सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।
पेंड्रा से सिम्स किया गया रेफर
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के कोटा तहसील अंतर्गत ग्राम सरगोंड निवासी 6 वर्षीय बालक नरेंद्र ने सुबह करीब 7 बजे खेलते समय गलती से सिक्का निगल लिया। इसके बाद उसे निगलने में गंभीर परेशानी होने लगी। परिजन तत्काल उसे पेंड्रा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
डॉक्टरों के समन्वित प्रयास से मिली सफलता
शाम करीब 6:30 बजे बालक को सिम्स लाया गया, जहां तुरंत चिकित्सा टीम सक्रिय हो गई। रेडियोलॉजी विभाग ने एक्स-रे के जरिए सिक्के की सटीक लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद एनेस्थीसिया टीम ने बच्चे को सामान्य एनेस्थीसिया दिया।
ईएनटी विभाग की टीम ने *रिजिड इसोफैगोस्कोपी तकनीक* के माध्यम से अत्यंत सावधानी के साथ सिक्के को बाहर निकाल लिया। पूरी प्रक्रिया बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूरी हुई और ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विशेषज्ञता और टीमवर्क का परिणाम
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया और ईएनटी विभाग के डॉक्टरों के बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक के उपयोग का परिणाम है। समय पर इलाज मिलने से एक गंभीर स्थिति को टाला जा सका।
अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह
चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि छोटे बच्चों द्वारा सिक्का, बटन, बैटरी या चुंबक निगलना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामलों में घरेलू उपाय करने के बजाय तुरंत नजदीकी विशेषज्ञ अस्पताल पहुंचना चाहिए।
यदि बच्चे को निगलने में दिक्कत, गले में दर्द, लार टपकना या सांस लेने में परेशानी हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...