खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू, 980 क्विंटल धान का हो चुका उठाव
15 नवंबर के लिए 127 टोकन जारी, 4 हजार 108 क्विंटल धान की होगी खरीदी
कोरबा – जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 8 हजार 570 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं 15 नवंबर के लिए 127 टोकन जारी किए गए हैं। इसके माध्यम से 4 हजार 108 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो चुका है। दो खरीदी केंद्रों से 980 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। मंगलवार को धान खरीदी के लिए 127 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें समिति से 75 और मोबाईल ऐप से 52 जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से 4 हजार 108 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। मंगलवार को धान खरीदी केन्द्र पाली में दस, नुनेरा में नौ, चैतमा में दो ,पोड़ी में छह, लाफा में चार , नोनबिर्रा में तीन, करतला में एक, केरवाद्वारी में तीन, चिकनीपाली में छह, रामपुर में आठ, कराईनारा में एक, भिलाइबाजार में दो, कटघोरा में दस, जवाली रंजना में एक, छुरिकला में पांच, , सुमेधा में दो , कोरबी दो, पसान में चार, बिंझरा में सात, भैसमा में तीन, कोथारी में चार, तुमान में पांच, नवापारा में पांच, पिपरिया में तीन, कोरबी (पाली) अखरपाली में एक और निरधि में दस किसान धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे। शासन द्वारा खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट है। साथ ही टोकन लेने के लिए टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप से भी किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
दो खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी हुआ शुरू
जिले में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिसमे धीरे-धीरे तेजी आने लगी है। इसके साथ ही अब उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो गया है। करतला समिति अंतर्गत केरवाद्वारी खरीदी केंद्र में अब तक 1 हजार 66 क्विंटल 40 किलो धान की आवक हुई है। जहां से 68.59 प्रतिशत यानी 800 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। इसी तरह चैतमा उपार्जन केंद्र में 584.80 क्विंटल धान की आवक हुई है। जिसमें से 30.78 प्रतिशत यानी 180 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। आगामी दिनों में धान खरीदी में तेजी के साथ धान के उठाव में गति लाने के निर्देश दिए गए है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...