रायपुर। 8 सितंबर 2025 को रात में होने वाले गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान शहर में बड़े पैमाने पर यातायात डायवर्सन लागू किए जाएंगे। यह चल समारोह तेलघानी नाका से शुरू होकर राठौर चौक, गुरुनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार मार्ग, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती मार्ग, लाखेनगर चौक, सुन्दर नगर मार्ग, रायपुरा चौक (अंडरब्रिज) से होते हुए महादेव घाट तक पहुंचेगा।
रायपुर पुलिस ने जानकारी दी कि रात 8 बजे से गणेश विसर्जन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
यातायात डायवर्सन मार्ग:
- रायपुरा से अमलेश्वर जाने वाले वाहन
खारून नदी पुल से होकर आवागमन बंद रहेगा। वाहन भाठागांव, काठाडीह, दतरेगा मार्ग से जाएंगे।
- तेलीबांधा-शास्त्री चौक से टाटीबंध जाने वाले वाहन
- खमतराई-फाफाडीह मार्ग वाले वाहन
रिंग रोड 02 से होकर जाएंगे।
- धमतरी रोड पचपेढ़ीनाका से रेलवे स्टेशन/मेकाहारा मार्ग**
कालीबाड़ी चौक → शास्त्री चौक → मरही माता चौक।
पार्किंग स्थल:
शहीद स्मारक भवन: तेलीबांधा, पंडरी, राजा तालाब क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए।
गांधी मैदान: कटोरा तालाब, टिकरापारा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए।
धरना स्थल इंडोर स्टेडियम मठपारा, पुरानी बस्ती क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए।
ईदगाह भाठा मैदान/नवीन मार्केट: आश्रम, लाखेनगर, समता-चौबे क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए।
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग का पालन करें और अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...