रायपुर:पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को मिले जनादेश पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम और पुडुचेरी में पुनः जनादेश तथा पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन के प्रति जनता की आस्था को दर्शाती है। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता के भरोसे की स्पष्ट अभिव्यक्ति बताया।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति के खिलाफ विकास और राष्ट्रहित की जीत है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत और संघर्ष का परिणाम बताया।
मुख्यमंत्री ने इस जीत का श्रेय पार्टी संगठन और नेतृत्व को देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और संगठनात्मक मजबूती ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में देश की राजनीति को नई दिशा देगा और विकास आधारित राजनीति को और मजबूती प्रदान करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...