Mahatari Vandan Yojana 22nd Installment: छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ की 22वीं किस्त जारी हो गई है. सीएम विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर अम्बागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में 67 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खातों में 635 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की.
दरअसल, सीएम विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में आयोजित जनजातीय गौरव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हाेने पहुंंचे. जहां उन्होंने महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी की. कार्यक्रम में उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे.
67 लाख महिलाओं को जारी हुए 635 करोड़ रुपये
सीएम साय ने अम्बागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की 67 लाख 78 हजार 674 हितग्राही महिलाओं को 22वीं किस्त के रूप में कुल 634 करोड़ 65 लाख 80 हजार 800 रुपये जारी किए. ये राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई. जिसमें से मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले की 80 हजार 375 हितग्राही महिलाओं को 7 करोड़ 47 लाख 42 हजार 900 रुपये की राशि जारी की गई.
अम्बागढ़ चौकी को 475 करोड़ की सौगात
कार्यक्रम के दौरान सीएम साय के द्वारा अम्बागढ़ चौकी जिले में 475 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया. वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया. साथ ही अम्बागढ़ चौकी में एसडीएम कार्यालय व आडोटोरियम बनाने की घोषणा भी की.
क्या है महतारी वंदन योजना?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक सरकारी योजना है. इस योजना के तहत विवाहित या विधवा महिलाएं जिनकी उम्र 21 साल से ज्यादा है उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से हर महीने 1000 रुपए की राशि दी जाती है. इसके पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक ली जाती है. इन दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा योजना का लाभ पाने के लिए अप्रूव किया जाता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...