Google Analytics Meta Pixel अंबागढ़ चौकी में ऑडिटोरियम निर्माण और राजस्व अनुविभाग की घोषणा - Ekhabri.com

अंबागढ़ चौकी में ऑडिटोरियम निर्माण और राजस्व अनुविभाग की घोषणा

रायपुर, 03 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आदिवासी समाज के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। वे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 475 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। साथ ही अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने और सर्व-सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा भी की।

 

इसके अलावा महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में अंतरण की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय और विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन एवं ग्राम उत्कर्ष जैसी योजनाओं के माध्यम से मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और इस अवधि में मोदी की गारंटी के तहत सभी वादों को पूरा किया गया है—

 

किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद 3100 रुपए दर पर

तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा

तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरण पुनः शुरू

 

मुख्यमंत्री ने माओवाद को छत्तीसगढ़ विकास की सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मार्च 2026 तक माओवाद मुक्त राज्य बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

 

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा सहित आदिवासी महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि सरगुजा में आयोजित जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन पूरे राज्य के लिए गौरव है।

Read Also  जंगलों में महुआ-तेंदूपत्ता बीनने वाला बेटा बना IFS अफसर, मुख्यमंत्री ने कहा- यह पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव

 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह और जनजाति समाज के प्रदेश अध्यक्ष एमडी ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधन दिया।

 

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में विधायक भोलाराम साहू, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *