रायपुर, 4 मई 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम सरोधी का दौरा कर प्रधानमंत्री जनमन योजना के हितग्राही सुभान सिंह मेरावी को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी और गृह प्रवेश कराया।
मुख्यमंत्री के हाथों घर की चाबी मिलने पर हितग्राही सुभान सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश का मुखिया स्वयं उनके गांव आकर उन्हें यह सौभाग्य देगा। उन्होंने बताया कि यह घर उनके लिए केवल आश्रय नहीं, बल्कि सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।
सुभान सिंह मेरावी ने जानकारी दी कि उन्हें वन अधिकार पट्टा के तहत 3 एकड़ 2 डिसमिल भूमि प्राप्त हुई है, जिस पर वे खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन कर रही है और हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित करने पर जोर दे रही है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...