Google Analytics Meta Pixel सहेली की मां ने शराब पिलाकर नाबालिग को धकेला देह व्यापार में, 5 गिरफ्तार - Ekhabri.com

सहेली की मां ने शराब पिलाकर नाबालिग को धकेला देह व्यापार में, 5 गिरफ्तार

बिलासपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो दोस्ती और इंसानियत को कलंकित कर देगा। घरेलू झगड़ों से तंग आकर भागी एक नाबालिग लड़की को उसकी सहेली और सहेली की मां ने शराब पिलाकर रायगढ़ ले जाकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पीड़िता के चौंकाने वाले खुलासे के बाद सरकंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर 2 नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी कलिका तिवारी, तान्या सूर्यवंशी, विकास भोजवानी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

 

बता दें कि 8 अगस्त को एक महिला ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि घरेलू विवाद से नाराज होकर उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई है। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान पीड़िता को बरामद किया गया। पूछताछ में किशोरी ने दिल दहला देने वाला राज खोला।

 

 

पीड़िता ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह अपनी सहेली के पास शरण लेने गई। लेकिन सहेली और उसके परिजनों ने उसे धोखे से रायगढ़ ले जाकर एक कमरे में कैद कर लिया। वहां उसे जबरन शराब पिलाई जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के साथ जबरन भेजा जाता था। विरोध जताने पर मारपीट, धमकी और यातनाएं दी जाती थीं। यह नर्क जैसी जिंदगी कई दिनों तक चली, जब तक पुलिस की नजर न पड़ गई। पीड़िता की हिम्मत ने इस गिरोह के पोल खोल दिए।

 

 

पूछताछ में पीड़िता ने सहेली तान्या सूर्यवंशी, उसकी मां कलिका तिवारी और विकास भोजवानी (विक्की) का नाम लिया। सूत्रों के अनुसार, विक्की के खिलाफ पहले भी पाक्सो एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं और वह इस तरह के अवैध कारोबार में माहिर है। पुलिस ने तान्या, कलिका, विक्की को गिरफ्तार किया, जबकि 2 अन्य नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर काउंसलिंग के लिए भेज दिया। आरोपी महिला कलिका ने कबूल किया कि वह पैसे के लालच में इस धंधे को चला रही थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *