Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री की पहल से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ते कदम - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री की पहल से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ते कदम

रायपुर, 29 सितंबर 24/ मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से जशपुर जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है ताकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें।

IMG 20240929 WA0045
IMG 20240929 WA0045

यह कार्यक्रम जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा में भी संचालित हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां छात्राओं को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, बिजनेस, शिक्षा, और ग्राफिक्स डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही, भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास की अतिरिक्त कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्राओं का समग्र विकास हो सके। छात्राओं को निःशुल्क आवास, प्रशिक्षण, और भोजन की सुविधाएं भी दी जा रही हैं, साथ ही लैपटॉप/कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की जाती है ताकि वे अपने अध्ययन और प्रोजेक्ट्स पर बेहतर काम कर सकें।

 

वर्तमान में, इस कार्यक्रम के तहत जिले की 16 प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमुख कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए चयनित किया गया है। ये छात्राएं अब अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, जो उनके प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस समय 150 छात्राओं के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया है, जिसमें 60 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं।

 

मुख्यमंत्री की यह पहल न केवल छात्राओं के जीवन में बदलाव ला रही है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित कर रही है। इस पहल ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया है।

Read Also  लव जिहाद का आरोपी इमरान गिरफ्तार : बिलासपुर की नाबालिग को यूपी ले जाकर किया रेप, पीड़िता को केस वापस लेने की धमकी

 

छात्राओं के अनुभव

 

जशपुर की निवासी प्रतिभा थापा ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिसके कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। लेकिन नव गुरुकुल से प्रशिक्षण लेकर अब वह एक निजी कंपनी में क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, नेहा चौहान ने कहा कि उनके पिता किसान हैं, और संस्थान से उन्हें बिजनेस कोर्स के साथ भाषा ज्ञान भी मिला। डुगडुगीया की साक्षी सिंह ने बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश की बारु साहेब यूनिवर्सिटी में डेटा एनालिटिक्स एसोसिएट की नौकरी मिली है, जिससे वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकी हैं।

 

छात्राओं ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने न केवल उनके जीवन में बदलाव लाया है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *