रायपुर, 29 सितंबर 2024: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में शदाणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल मुख्य अतिथि रहे। नशामुक्ति अभियान के तहत रायपुर की कई संस्थाएं मिलकर छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और युवाओं को नशे से मुक्त करने की दिशा में काम कर रही हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण भी सुना। इस मौके पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाकर वितरित किए गए।
अभियान में विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष लधाराम नैनवानी, बढ़ते कदम के अध्यक्ष सुनील छतवानी और ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष अमिताभ दुबे सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नशे के खतरों और इसके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। अरुण साव ने नशे को समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बताया और कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में हर किसी की भूमिका अहम है।
संत युधिष्ठिर लाल ने नशे को समाज के लिए खतरनाक बताते हुए लोगों से इसके व्यापार से दूर रहने की अपील की। विधायक पुरंदर मिश्रा ने आगामी 15 से 21 जनवरी तक नशामुक्ति पदयात्रा में जनता से भाग लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम के संयोजक अमित चिमनानी ने इसे कैंसर और नशे के खिलाफ जंग बताते हुए लोगों को जागरूक होने की अपील की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...