Google Analytics Meta Pixel CCTV कैमरों से क्लासरूम की होगी निगरानी - Ekhabri.com

CCTV कैमरों से क्लासरूम की होगी निगरानी

यूपी की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योगी सरकार लगातार नए- नए प्रयोग कर रही है। पहले बेसिक स्कूलों में टीचर्स की डिजिटल अटेंडेंस का फैसला लिया गया। अब माध्यमिक विद्यालयों के क्लासरूम की मॉनिटरिंग बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर सीसीटीवी के जरिए ऑनलाइन तरीके से किए जाने की शुरुआत की गई है। यूपी में बोर्ड परीक्षा के दौरान जिस तरह क्लासरूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से की जा रही थी, उसी तरह से स्कूलों के क्लासरूम की पढ़ाई की मॉनिटरिंग भी सीसीटीवी के जरिए शुरू कर दी गई है।

 

 

 

इस अनूठे प्रयोग की शुरुआत संगम नगरी प्रयागराज में ज्वाइंट डायरेक्टर के ऑफिस में बनाए गए कंट्रोल रूम से की गई। इसका उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डा० महेंद्र देव और ज्वाइंट डायरेक्टर दिव्यकांत शुक्ल ने किया। प्रयागराज में बनाए गए कंट्रोल रूम में अभी मंडल के सभी डेढ़ सौ जीआईसी और जीजीआईसी यानी गवर्नमेंट कॉलेज की ही की जा रही है। पहले ही दिन कई कॉलेज में गड़बड़ियां भी पकड़ी गई।

 

 

 

 

प्रयागराज के बाद सीसीटीवी कैमरों के जरिए क्लासरूम की मॉनिटरिंग चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में शुरू की जाएगी। प्रदेश में गवर्नमेंट कॉलेजों की संख्या तकरीबन तेईस सौ है। गवर्नमेंट कॉलेज के बाद क्लास रूम की मॉनिटरिंग की व्यवस्था एडेड कॉलेजों क्लासरूम में भी की जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों के क्लासरूम की मॉनिटरिंग आगे चलकर तीन स्तर पर किए जाने की तैयारी है। पहली मॉनिटरिंग डिस्ट्रिक्ट लेवल पर होगी। दूसरी मंडल लेवल पर और तीसरे मुख्यालय स्तर पर भी होगी।

Read Also  रायपुर में युवा भारतीय नेताओं का बूट कैंप संपन्न: देशभर से 65 भावी नेताओं ने लिया भाग

 

 

 

माध्यमिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डा० महेंद्र देव और ज्वाइंट डायरेक्टर दिव्य कांत शुक्ला के मुताबिक क्लासरूम में क्या कुछ हो रहा है, उसे कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे के जरिए देखा जा सकता है। टीचर क्लासरूम में पहुंचे हैं या नहीं? वहां पढ़ाई हो रही है या नहीं? स्टूडेंट के बीच झगड़ा तो नहीं हो रहा है? क्लासरूम में क्या एक्टिविटी चल रही है? यह सब कुछ सीसीटीवी के जरिए ऑनलाइन तरीके से कंट्रोल रूम में साफ नजर आएगा। ड्यूटी पर बैठने वाले कर्मचारियों को सभी कॉलेज के प्रिंसिपल के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।

 

 

 

शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक जिस तरह सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू किए जाने के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल बिल्कुल खत्म हो गई. उसी तरह से अब साल भर पढ़ाई के दौरान भी यूपी बोर्ड के स्कूलों में टीचर्स क्लास रूम में समय से पहुंचकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हुए नजर आएंगे। इससे न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि यूपी बोर्ड की स्कूलों की साख बढ़ेगी। साथ ही स्टूडेंट कॉन्वेंट स्कूलों के बजाय यूपी बोर्ड के कॉलेज में पढ़ाई के लिए फिर से लौटना शुरू करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *