रायपुर, 11 अगस्त 2024 बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिला अस्पताल को एक बार फिर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी है।
इस प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का तीन दिवसीय परीक्षण राष्ट्रीय स्तर से आई जाँच टीम द्वारा किया गया था। टीम में भुवनेश्वर के डॉ. सुब्रज्योति राव, लखनऊ के डॉ. रूपेंद्र कुमार और दिल्ली की ऋतु नायर शामिल थे, जिन्होंने अस्पताल के 15 विभागों का बारीकी से निरीक्षण और मूल्यांकन किया। परीक्षण के बाद जिला अस्पताल को मानकों पर खरा पाया गया और प्रमाण पत्र जारी किया गया।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एन. क्यू. ए. एस.) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई एक मूल्यांकन व्यवस्था है, जो अस्पतालों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करती है। किसी संस्था को यह प्रमाण पत्र मिलना बेहतर सुविधाओं का संकेत है।
जिला अस्पताल में 15 विभागों जैसे- आई पी डी, ओपीडी, आपातकाल, मैटरनिटी, लेबर, फार्मेसी, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी, लैब, ओटी, एस एन सी यू आदि के 8 क्षेत्रों की जांच की गई। इनमें सेवा व्यवस्था, मरीज के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विस, क्लीनिकल सर्विस, संक्रमण नियंत्रण और आउटकम जैसे क्षेत्र शामिल थे। अस्पताल को एन क्यू ए एस के साथ-साथ मातृ और शिशु स्वास्थ्य के लिए लक्ष्य प्राप्ति का भी प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
सीएमएचओ के अनुसार, निरीक्षण टीम ने अस्पताल के विशेष नवजात देखभाल इकाई (एस एन सी यू), पोषण पुनर्वास केंद्र (एन आर सी) और आपातकालीन विभाग को विशेष रूप से सराहा है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल को इससे पहले भी यह प्रमाण पत्र मिल चुका है, और नया प्रमाण पत्र यह दर्शाता है कि यहां सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...