रायपुर, 22 जुलाई 2024– रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राहक सेवा और गुणवत्ता है। भारतीय रेलवे ने ‘रेल मदद’ नाम से एक एप जारी किया है, जिसमें पहले के सभी हेल्पलाइन नंबर समाहित हैं। हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने पर भी ‘रेल मदद’ द्वारा यात्रियों को सहायता मिलती है।
रेल मदद एप पर यात्रियों द्वारा मांगी जाने वाली मदद में किसी यात्री को सफर के दौरान जरूरी दवाइयों की आवश्यकता, बच्चे के लिए दूध, सामान छूट जाना, अकेली महिला की यात्रा, वेंडर से शिकायत, या असामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा साफ-सफाई, पंखे न चलना, एसी में समस्या, स्विच-सॉकेट की खराबी, बेडरोल और टॉयलेट में पानी की कमी जैसी समस्याओं का भी त्वरित निदान किया जाता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों – बिलासपुर, रायपुर और नागपुर – में रेल यात्रियों को त्वरित सहायता देने के उद्देश्य से वार रूम स्थापित किए गए हैं। इन वार रूमों में 24×7 घंटे उपलब्ध रेलकर्मी यात्रियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। सभी विभागों के रेलकर्मियों की ड्यूटी वार रूम में लगाई गई है, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल भी शामिल है।
जुलाई 2024 में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय और तीनों मंडलों में 1 से 21 जुलाई तक रेल मदद एप पर 3440 मदद के आग्रह प्राप्त हुए, जिनका शत-प्रतिशत निदान किया गया। यात्रियों से प्राप्त फीडबैक में औसत रेटिंग उत्कृष्ट (Excellent) रही है।
रेल मदद एप यात्रियों को उनकी सहायता के अनुरोध की स्थिति की जानकारी लगातार एसएमएस के माध्यम से प्रदान करता है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान रेलवे से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद के लिए इस एप का अधिक से अधिक उपयोग करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...