Google Analytics Meta Pixel इजरायल के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में लगाना चाहते हैं छतरी - Ekhabri.com

इजरायल के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में लगाना चाहते हैं छतरी

दुनिया ग्लोबल वार्मिंग का दंश झेल रही है। ऐसे समय में इजरायल के वैज्ञानिक प्रो योरम रोजेन ने क्रांतिकारी प्लान बनाया है। योरम रोजेन अंतरिक्ष में सनशेड का प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर जुटा रहे हैं। इस ‘अंतरिक्ष छतरी’ के जरिए बड़े स्तर पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है। दरअसल, इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता रोजेन ने पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर अंतरिक्ष में 25 लाख टन का सनशेड लगाने की कल्पना की है।

इस सनशेड को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा, जिससे सिर्उ 2 फीसदी सूर्य के रेडिएशन को रोका जा सके। प्लान के मुताबिक, आने वाले 12 से 18 महीनों में यह अंतरिक्ष छतरी वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। मानव इतिहास में सूर्य से जरूरी मात्रा में गर्मी धरती पर आती रही है, इससे किसी भी तरह की समस्या नहीं आई। आज भी सूर्य से धरती को गर्मी मिल रही है, लेकिन औद्योगिक क्रांति की वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रीन हाउस गैसों के भारी मात्रा में उत्सर्जन की वजह से पृथ्वी खुद को ठंडा नहीं कर पा रही है।

अब इजरायल के वैज्ञानिक ने ऐसी छतरी बनाने की कल्पना की है जो सूर्य की गर्मी को हद तक रोक सके, जिससे ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सके। इस अवधारणा के तहत परावर्तक, अपारदर्शी छतरी को एक स्थिर कक्षा में लॉन्च करना है। यह छतरी सूर्य की परिक्रमा के साथ लॉक रहेगा, यानी जैसे-जैसे सूर्य घूमेगा उसी हिसाब से छतरी भी घूमती रहेगी। यह छतरी सनशेल पतली, परावर्तक सामग्री से बनी होगी, इसका उद्देश्य गुरुत्वाकर्षण और सौर हवा के प्रभावों को कम करना है। इस महत्वाकांक्षी योजना से पहले प्रो रोजेन ने इस बात पर जोर दिया है कि शुरुआत में ब्लैक बोर्ड के आकार की छतरी को बनाकर पहले इसका परीक्षण करना है।

Read Also  रूस ने यूक्रेन को चेताया, हमारी मांगें मानो अथवा सैनिक मनवा लेंगे

शुरुआती प्रोटोटाइप पूर्ण पैमाने पर कार्य से पहले टेक्नोलॉजी को मान्यता दिलाने में मदद करेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में 30 ट्रिलियन डॉलर तक का खर्च आ सकता है। यह बजट इतना बड़ा है कि अमेरिका की कुल जीडीपी से ज्यादा है, लेकिन सदी के मध्य तक ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले अनुमानित आर्थिक नुकसान से कम है। रोजेन ने बताया कि यह इस तरह नहीं होगा जैसे पृथ्वी और सूर्य के बीच में बादल आते हैं, बल्कि इससे सिर्फ दोपहर के 12 बजे और 2 बजे का अंतर होगा। यानी यह छतरी बहुत थोड़ा ही सूर्य की रौशनी को कम करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *