Google Analytics Meta Pixel नेपाल में हादसे का शिकार हुई बस, 14 यात्रियों की मौत - Ekhabri.com

नेपाल में हादसे का शिकार हुई बस, 14 यात्रियों की मौत

नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। बस पहाड़ से खाई में फिसल कर नदी में गिर गई। हादसे में महाराष्ट्र के पांडुरंग यात्रा में सवार 14 पर्यटकों की मौत हो गई। हादसे के बाद नेपाल पुलिस और प्रशासन के साथ आम लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। इंडियन एंबेसी के अधिकारी भी शेष यात्रियों को वापस भेजने के इंतजाम में जुटे हैं।

 

 

 

गोरखपुर के केसरवानी परिवहन की बस को पांडुरंग यात्रा के लिए महाराष्ट्र के पर्यटकों ने प्रयागराज से कुल तीन बसों को बुक किया गया था। सभी पर्यटक प्रयागराज से पांडुरंग यात्रा के लिए निकले थे। केसरवानी परिवहन की दो बस और एक ट्रैवलर में कुल 110 यात्री सवार थे। पांडुरंग यात्रा चित्रकूट धाम और अयोध्या धाम होते हुए गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद सभी पर्यटक नेपाल में बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी गए और वहां दर्शन करने के बाद पोखरा रवाना हो गए। गोरखपुर केसरवानी परिवहन की बस सुबह पोखरा से काठमांडू के लिए चली थी, लेकिन मोगली के आसपास ही यह बस पहाड़ से फिसल कर नदी में गिर गई।

 

 

 

 

गोरखपुर के केसरवानी परिवहन के डायरेक्टर विष्णु केसरवानी ने बताया कि महाराष्ट्र की चारु बोंडे ने दोनों बस और ट्रैवलर को प्रयागराज से बुक किया था। जो बस हादसे का शिकार हुई है, उसमें 40 यात्री सवार थे। अभी कितने यात्रियों की मौत हुई है, इसका सटीक आंकड़ा नहीं मिल पाया है। इंडियन एंबेसी और पुलिस के माध्यम से उन्हें हादसे की जानकारी मिली है। बस पोखरा से काठमांडू के लिए सुबह चली थी। दो बसों और एक ट्रैवलर को प्रयागराज से बुक किया गया था। सभी पर्यटक महाराष्ट्र के भुसावल के आसपास के रहने वाले हैं। बस पहाड़ से फिसल कर खाई में गिर गई और उसके बाद नदी में गिरने की वजह से हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने बताया कि 35 साल में पहली बार उनकी बस हादसे का शिकार हुई है।

Read Also  कांवरियों के स्वागत के लिए तैयार हुई काशी

 

 

 

जो बस हादसे का शिकार हुई है, उसका नंबर यूपी 53 FT 7623 है। बस के चालक मुस्तफा और परिचालक रामजी से अभी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। दोनों का भारतीय और नेपाली नंबर बंद है। शेष यात्रियों को मुगलिम में नेपाल प्रशासन ने रुकवाया है। बस का इंडिया और नेपाल दोनों जगह से इंश्योरेंस कराया गया है। हादसे के बाद वहां कैजुअल्टी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। वे लोग गोरखपुर पुलिस को सारी जानकारी उपलब्ध करा चुके हैं। गोरखपुर पुलिस उनके पास आई थी और उन्हें सारी डिटेल उपलब्ध करा दी गई है। वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शेष यात्रियों को कैसे लाया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। जिस ग्रुप लीडर द्वारा बस को बुक कराया गया था, उनका नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। वे भी पर्यटकों के साथ नेपाल गई हैं। बस में गोरखपुर के यात्री सवार नहीं थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *