Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान-अफगानिस्तान-भारत में भूकंप, पाकिस्तान में 9, अफगानिस्तान में 4 की मौत - Ekhabri.com

पाकिस्तान-अफगानिस्तान-भारत में भूकंप, पाकिस्तान में 9, अफगानिस्तान में 4 की मौत

काबुल/इस्लामाबाद/नई दिल्ली-अफगानिस्तान में मंगलवार रात भूकंप आया। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 रही। एपिसेंटर जुर्म शहर था। इसके झटके पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किए गए। पाकिस्तानी मीडिया ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हुई है। 302 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान मिट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (PMD) ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, लाहौर, क्वेटा, रावलपिंडी, पेशावर समेत कई शहरों में महसूस किए गए। PMD के मुताबिक, रात 9:47 बजे (पाकिस्तान समय के मुताबिक) भूकंप आया। इसके एक घंटे बाद 3.7 तीव्रता का आफ्टरशॉक रिकॉर्ड किया गया। इसका केंद्र भी अफगानिस्तान में ही था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) को इमरजेंसी की स्थिति में तैयार रहने को कहा है।AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चश्मदीद ने कहा- अचानक सब हिलने लगा। हम डर गए। घरों से बाहर भागे। करीब 30 सेकेंड भूकंप के झटके महसूस हुए। पुलिस के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के स्वात में 250 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 6 लोगों की मौत हुई। इनमें एक महिला है। अन्य शहरों में 52 लोगों के भर्ती होने की खबर है।

इमारतों की दीवारों पर दरारें आईं
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, भूकंप से इस्लामाबाद और रावलपिंडी में कई ऊंची इमारतों की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। इसके बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई घरों के तबाह होने की भी खबर है। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा हैं।

काबुल में झटके महसूस हुए
भूकंप का एपिसेंटर अफगानिस्तान में था। यहां राजधानी काबुल में झटके महसूस किए गए। रॉयटर्स के मुताबिक भूकंप के चलते 4 लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन शराफत जमान अमरखेल ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

Read Also  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन 

उत्तर भारत के शहरों में लोग घरों से निकले
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 रही। दिल्ली-NCR, UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान मध्यप्रदेश में झटके महसूस किए गए। लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *