पाकिस्तान के बाल्टिस्तान प्रांत में आत्मघाती हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बाल्टिस्तान कांस्टेबुलरी के सिपाहियों को ले जा रहे वाहन से बोलन के पहाड़ी क्षेत्र कुनबरी में विस्फोटकों से लदा बाइक सवार जा टकराया। धमाका इतना तेज था कि पुलिस वाहन पलट गया।
बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस ने हमले की निदा की है। साथ ही मरने वालों के प्रति दुख जताया है। पुलिस अधिकारी महमूद नोटजई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के इलाकों में एहतियातन बम निरोधक दल ने जांच अभियान भी चलाया। किसी ने अबतक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हमला उस समय हुआ जब बालटिस्तान पुलिस बल के जवान वार्षिक सिबी मेले से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी का कहना है मेले को निशाना बनाए जाने की साजिश थी। ऐसा नहीं होने पर पुलिस बल पर हमला किया गया। बालटिस्तान पुलिस बल की तैनाती महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान और जेल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर की जाती है।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ बातचीत टूटने के बाद से आतंकवादी समूह ने हमले तेज कर दिए हैं। वहीं, बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने भी अपनी हिंसक गतिविधियों को बढ़ाया है। हाल की में 24 फरवरी को बाल्टिस्तान के बाजार में हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 14 लोग घायल हुए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...