हैदराबाद में फिल्म “प्रोजेक्ट के” की शूटिग के दौरान हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन घायल हो गए हैं। उनकी पसलियों और मांसपेशियों में चोट लगी है। हैदराबाद में एआईजी अस्पताल में उपचार के बाद वह मुंबई लौट आए हैं और अपने बंगले जलसा में आराम कर रहे हैं। यह जानकारी बिग बी ने रविवार को निजी ब्लाग पर एक पोस्ट में दी।
80 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि यह चोट उन्हें फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान लगी, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। अमिताभ ने अपने ब्लाग पर लिखा, “दाहिनी रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूट रद कर दिया गया है। एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन के बाद डाक्टर से परामर्श के बाद घर वापस आ गया हूं। पट्टी बंधी है। दर्द है, हिलने-डुलने और सांस लेने में दिक्कत है। कुछ सप्ताह और लगेंगे। दर्द के लिए कुछ दवाएं भी चल रही हैं। जो काम थे, उसे जब तक ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मैं जलसा (घर का नाम) में आराम कर रहा हूं। आवश्यक गतिविधियों के लिए थोड़ा बहुत चल रहा हूं, लेकिन ज्यादातर लेटे रहता हूं। अमिताभ ने यह भी लिखा कि उनके बंगले के बाहर प्रशंसक इकठ्ठा न हों, क्योंकि वह गेट पर आकर नहीं मिल पाएंगे। “प्रोजेक्ट के” में अमिताभ के साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रेट्र के अनुसार वर्ष 1982 में, मनमोहन देसाई की फिल्म “कुली” के सेट पर सह-अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ लड़ाई के एक श्य को फिल्माते समय अमिताभ को चोट लगी थी। वह कई महीनों तक मुंबई के अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार रहे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...