Google Analytics Meta Pixel कंगना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सुशांत की छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार - Ekhabri.com

कंगना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सुशांत की छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए चुना गया है। कॉलेज ड्रामा फिल्म में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। रनौत को यह पुरस्कार फिल्‍म मणिकर्णिका और पंगा में भूमिका के लिए दिया गया। मनोज वाजपेयी को भोंसले और धनुष को असुरन में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह निर्देशक प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म मरक्कर : अरबिकाडालिंते सिंहम को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और संजय पूरन सिंह चौहान को हिंदी फिल्म बहत्तर हूरें के लिए सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है।

सामाजिक फिल्मों की श्रेणी में मराठी फिल्म आनंदी गोपाल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय एकता के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार ताजमहल को दिया गया और सबसे अधिक लोकप्रिय तथा सर्वाधिक मनोरंजक फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार तेलुगु फिल्म महर्षि को दिया गया। पहली फिल्म का इंदिरा गांधी पुरस्कार मलयाली फिल्म हेलेन को दिया गया, जिसका निर्देशन एम. जेवियर ने किया है।

वर्ष 2019 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा पिछले साल ही होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसमें एक साल की देरी हुई। ये पुरस्कार सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फिल्म महोत्सव निदेशालय की ओर से दिए जाते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निर्णायक मंडल के प्रमुख एन चंद्रा ने कहा कि उन्होंने फिल्मों को पुरस्कार देने का निर्णय भगवान के तौर पर नहीं बल्कि अभिभावक के तौर पर लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...