Google Analytics Meta Pixel होली पर नगाड़ा बजाने पर पाबंदी से ग्रामीणों में मायूसी - Ekhabri.com

होली पर नगाड़ा बजाने पर पाबंदी से ग्रामीणों में मायूसी

गुरुर। विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा होली को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें सामूहिक आयोजन सहित नगाड़ा बजाने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस आदेश से खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में मायूसी छाई हुई है क्योंकि बिना नगाड़ा के ना तो होलिका दहन होता है ना होली मनाई जाती है। गांव में यह परंपरा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिसके चलते उक्त नियम व आदेश में संशोधन की मांग उठ रही है। खास बात यह भी है कि होलिका दहन पर या होली के बाद ग्रामीण क्षेत्र में फाग प्रतियोगिताओं व फाग सम्मेलन का आयोजन भी होता है। लेकिन उक्त आदेश में किसी तरह के आयोजन न करने की बात कही गई है। इसको लेकर भी आयोजक असमंजस में है कि हम करेंगे तो क्या करेंगे? तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में नियम संशोधन की मांग पुरजोर से उठने लगी है।
जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि होली में कोरोना की रोकथाम संबंधित गाइड लाइन का पालन करते हुए नगाड़ा बजाने सहित अन्य आयोजन करने की छूट दी जाए। कुछ आयोजक समितियां इस संबंध में चर्चा के लिए एसडीएम व अन्य अधिकारियों से भी मिलकर रास्ता निकाल रहे हैं कि कैसे हम आयोजन करें कि सरकार के निर्देशों का भी पालन हो जाए।
गांव में छाई मायूसी
जिला प्रशासन के आदेश से ग्रामीण क्षेत्रों में मायूसी छाई हुई है। कुछ गांव ऐसे हैं जो नगाड़े को काफी महत्व देते हैं और होली के 1 हफ्ते पहले से ही वहां की टोली नगाड़ा बजाने में मस्त हो जाती है। लेकिन पहली बार नगाड़े पर पहले से ही प्रतिबंध संबंधित आदेश जारी होने से उन गांव में मायूसी छा गई है।
खासकर वनांचल के गांव में नगाड़ा बजाने की परंपरा पखवाड़े भर पहले से शुरू हो जाती है। रोज रात को मंडली नगाड़ा लेकर  किसी चौक चौराहे पर बैठती है और फिर फाग गीत गाकर वे फागुन का स्वागत करते हैं। पर इस बार नगाड़ा पर प्रतिबंध के चलते मंडलियों में मायूसी छा गई है।
कार्यक्रम को लेकर आयोजक भी समंजस में
ज्ञात हो कि हर साल होलिका दहन व होली के बाद होली मिलन समारोह के रूप में फाग सम्मेलन या फाग प्रतियोगिता का आयोजन भी कई गांव में होता है। फाग की परंपरा को बचाए रखने के लिए ये आयोजन भी महत्वपूर्ण माना जाता है और इसके लिए पहले से ही आयोजक तैयारी में जुट जाते हैं। 1 माह पहले से ही मंडलियों की बुकिंग हो जाती है कि किस दिन उन्हें कहां प्रस्तुति देनी है। हर चौथे पांचवें गांव में आजकल फाग सम्मेलन का आयोजन होने लगा है। इस बार भी पहले से ही आयोजक समिति ने तारीख तय कर रखे हैं। कई जगह होलिका दहन के दिन आयोजन होना है तो कई जगह होली के दूसरे दिन। पर सामूहिक आयोजन न करने का आदेश जारी होने से उक्त आयोजक समितियां असमंजस में है कि हम आयोजन निरस्त करें या तारीख आगे बढ़ाए। कुछ  आयोजकों का कहना है कि जो प्रतिबंध संबंधित आदेश जारी हुआ है वह होलिका दहन व होली  के दिन के लिए है। इसलिए वे उस दिन को छोड़कर बाकी दिनों में आयोजन करने की तैयारी भी कर रहे हैं। ताकि जो मंडलियों की बुकिंग हो गई है वह प्रस्तुति भी दे और दर्शक फाग सम्मेलन का आनंद भी ले सके। आयोजक समितियों का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हम आयोजन करने को तैयार हैं।
आयोजक समितियां जिला प्रशासन से मांग कर रही है कि इस संबंध में बीच का रास्ता निकाला जाए। जारी आदेश में समितियों के विरुद्ध नियम का पालन ना कर आयोजन करने पर कार्यवाही की भी बात कही गई है। इससे समिति असमंजस में है कि हम आयोजन करें या ना करें? आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक होली मिलन समारोह नगाडा बजाना प्रतिबंधित किया गया है होलिका दहन कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा अन्यथा समिति प्रबंधक संचालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी तो वही होली त्यौहार पर समूह में 5 से अधिक लोगों का एक साथ घूमना भी प्रतिबंधित किया गया है। सामूहिक भोज का आयोजन भी प्रतिबंधित है।
बाजार पर भी पड़ेगा खासा असर
इस आदेश से कुल मिलाकर होली ना मना पाने की स्थिति बन गई है। तो वहीं इस आदेश से होली से संबंधित बाजार पर भी बुरा असर पडऩे वाला है। जिसको देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी मांग उठ रही है कि आदेश में संशोधन किया जाए। नगाड़ा नहीं  बजाना है इस आदेश से नगाड़े के कारोबार भी असर पड़ रहा है। नगाड़ा बेचने वालों का कहना है कि हम पहले से ही नगाड़ा तैयार कर लिए हैं और बिक्री के लिए बाजार में भी आ चुके हैं। पर अब  जिला प्रशासन ने आदेश  दिया है नगाड़ा नहीं बजाना है। ऐसे में खरीदार भी नहीं आ रहे हैं। इससे उन नगाड़ा व्यवसायियों को लाखों तक का नुकसान हो गया है। साल भर में यह उनके कारोबार का इकलौता सीजन आता है। उस पर भी आदेश से ग्रहण लग गया है। ग्रामीण सहित आयोजक समिति जनप्रतिनिधियों से मिलकर भी इस संबंध में रास्ता निकालने की मांग कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...