Google Analytics Meta Pixel अफगानिस्तान में आतंकी सेल चला रहे चीन के 10 जासूस पकडे गए - Ekhabri.com

अफगानिस्तान में आतंकी सेल चला रहे चीन के 10 जासूस पकडे गए

भारत में आतंकवाद को फैलाने के लिए पाकिस्‍तान को समर्थन और साधन देने वाला चीन अब सीधे आतंकी गतिविधि में शामिल हो गया है। इसका खुलासा हाल में ही अफगानिस्‍तान की राजधानी काबूल में पकडे चीन के 10 जासूसों से हुआ है। ये जासूस वहां आतंकी सेल चला रहा थे। जाहिर है कि चीन अब पाकिस्‍तान को आतंकियों की गतिविधियां चलाने में मदद करने के साथ खुद भी सीधे आतंकवाद और आतंकियों घटनाओं में घिरता जा रहा है।

पश्चिमी एशियाई देश के राजनयिकों और सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक चीन के नापाक इरादे भारत समेत उसके सभी पड़ोसी देशों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। हालिया खुलासे के बाद स्‍पष्‍ट हो गया है अफगानिस्तान में आतंकी हमले चीन करवा रहा है। शर्मिंदगी से बचने के लिए बीजिंग अब मामले को दबाने की कोशिश में हुआ है।

अफगानिस्तान ने राजधानी काबुल में एक 10 सदस्यीय चीनी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो एक आतंकी सेल का संचालन कर रहा था। इस बारे में राजनयिकों और सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है। काबुल और नई दिल्ली में इस मामले से परिचित लोगों का मानना है कि यह मामला बीजिंग के लिए बड़ी शर्मिंदगी के रूप में आया है,  जो अब इस मामले को छिपाने के लिए अशरफ गनी सरकार को मनाने की कोशिश कर रहा है।

अफगानिस्तान ने 10 चीनी नागरिकों को पकड़ा है, जो काबुल में आतंकी सेल चला रहे थे और जासूसी कर रहे थे। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) द्वारा जासूसी के आरोप और आतंकी सेल चलाने के आरोप में हाल ही में हिरासत में लिए गए 10 चीनी नागरिकों को चीन की जासूसी एजेंसी राज्य सुरक्षा मंत्रालय से जुड़ा माना जा रहा है। एनडीएस ने 10 दिसंबर को यह कार्रवाई शुरू की थी।

Read Also  ताइवान के समुद्र में बरस रही आग

यह पहली बार है,  जब चीनी नागरिक अफगानिस्तान में जासूसी करते पकड़े गए हैं। जब से अमेरिका ने अपने सैनिकों को वापस ले लिया है, तब से ही ड्रैगन की नजर तेजी से अपने प्रभाव के विस्तार पर है। काबुल के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि 10 चीनी नागरिकों में से कम से कम दो हक्कानी नेटवर्क के संपर्क में थे, जो तालिबान का आतंकवादी समूह है।

राष्ट्रपति अशरफ गनी को चीनी जासूसों के पकड़े जाने के बारे में जानकारी दे दी गई है। असरफ गनी ने इस मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर इस केस की जांच के निगरानी की जिम्मेदारी अफगान खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख और प्रथम उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह को दी है।

अमरुल्लाह सालेह ने चीनी राजदूत वांग यू के साथ काबुल में बैठक कर चीनी जासूसों के हिरासत की खबर दे दी है। माना जा रहा है कि सालेह ने संकेत दिया कि अगर बीजिंग औपचारिक तौर पर माफी मांगता है तो अफगान सरकार चीनी जासूसों को क्षमा देने पर विचार कर सकती है। अफगानिस्तान ने साफ कहा है कि चीन के उस माफीनामे में अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन और काबुल के विश्वास के साथ विश्वासघात का स्पष्ट जिक्र हो।

अगर चीनी सरकार ऐसा करने से मना करती है तो उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में अफगान सरकार आपराधिक कार्यवाही के साथ आगे बढ़ेगी। अमृतुल्लाह सालेह ने अफगान सरकार की इस मंशा से चीनी राजदूत को अवगत करा दिया है। काबुल में एक काउंटर-टेरर अधिकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में से एक चीनी नागरिक ली यांगयांग जुलाई-अगस्त से ही चीनी इंटेलिजेंस के लिए काम कर रहा है। उसे अफगान एनडीएस ने 10 दिसंबर को कार्ट-ए-चार के पश्चिमी काबुल में उसके घर से गिरफ्तार किया था।

Read Also  भारत की ताकत ने अमेरिका को किया मजबूर

एनडीएस टीम ने 10 दिसंबर को उसके घर पर छापेमारी की थी, जहां से टीम ने हथियार, गोला-बारूद और केटामाइन पाउडर समेत कई आपत्तिजनक वस्तुओं को जब्त किया था। चीनी नागरिक ली से पूछताछ करने वाले एनडीएस के अधिकारियों ने बताया है कि काउंटर-टेरर अधिकारी के अनुसार, वह कुनार और बदख्शां प्रांतों में अल कायदा, तालिबान और उइगर के बारे में जानकारी जुटा रहा था। इसके अलावा, एक चीनी महिला को भी गिरफ्तार किया गया था, जो काबुल के शिरपुर में रेस्तरां चला रही थी। उसे भी उसी दिन गिरफ्तार किया गया।

आतंकवाद रोधी अधिकारी ने कहा कि उस चीनी महिला के घर से भी एनडीएस ने विस्फोटक सामग्री बरामद किया। उन्होंने कहा कि चीनी नागरिक ली और महिला शा दोनों हक्कानी नेटवर्क के संपर्क में थे। इसके बाद आठ और चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...