Google Analytics Meta Pixel वैक्सीनेशन की उल्टी गिनती:केंद्र ने ब्लॉक लेवल तक वैक्सीनेशन प्रोसेस की ट्रेनिंग दी - Ekhabri.com

वैक्सीनेशन की उल्टी गिनती:केंद्र ने ब्लॉक लेवल तक वैक्सीनेशन प्रोसेस की ट्रेनिंग दी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर में ब्लॉक लेवल तक कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके मैनेजमेंट और वैक्सीनेशन की प्रोसेस को परखने के लिए चार राज्यों में अगले हफ्ते दो दिन का ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और पंजाब को चुना गया है। हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार उन सभी लोगों को ट्रेनिंग दे चुकी है, जो वैक्सीनेशन के दौरान पूरा मैनेजमेंट संभालेंगे। इसके लिए वैक्सीन हैंडलर और एडमिनिस्ट्रेटर की कैटेगरी बनाकर एक ट्रेनिंग मॉड्यूल डेवलप किया गया था। इनमें मेडिकल आॅफिसर, वैक्सीनेटर, अल्टरनेटिव वैक्सीनेटर, कोल्ड चेन हैंडलर, सुपरवाइजर, डेटा मैनेजर, आशा कोआर्डिनेटर समेत दूसरे लोग शामिल किए गए। ये सभी अलग-अलग लेवल पर वैक्सीनेशन की प्रोसेस में शामिल रहेंगे।
सेशन कराने से लेकर वेस्ट मैनेजमेंट तक की ट्रेनिंग दी गई
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश भर में चली ट्रेनिंग में सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। इसमें वैक्सीनेशन सेशन आयोजित करना, वैक्सीनेशन प्रोसेस का मैनेजमेंट करने के लिए तैयार को-विन आईटी प्लैटफार्म का इस्तेमाल, कोल्ड चेन की तैयारी, कम्युनिकेशन और को-आॅर्डिनेशन, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इन्फेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकाल शामिल है।
सभी राज्यों और यूनियन टेरेटरी में कराई ट्रेनिंग
पूरी कवायद के लिए देश भर में 2,360 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है। अब तक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ट्रेनिंग का काम पूरा हो चुका है। इसमें डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सात हजार ट्रेनी शामिल हुए। 681 जिलों में 49,604 एम्पलाई गाइडलाइंस के मुताबिक, मेडिकल आॅफिसर की ट्रेनिंग ले चुके हैं। 17,831 ब्लॉक में से 1,399 में वैक्सीनेशन टीम की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। बाकी ब्लॉकों में भी यह कवायद चल रही है। वैक्सीनेशन और को-विन पोर्टल से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए नेशनल लेवल पर 1075 और राज्यों के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर को मजबूत किया गया है। ये सभी तैयारियां होने के बाद ट्रायल के तौर पर आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीनेशन किया जाएगा।
लास्ट पॉइंट तक की तैयारियां परखी जाएंगी
चारों राज्यों के दो-दो जिलों में यह ट्रायल किया जाएगा। इसमें पांच सेशन होंगे। इनमें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर / प्राइमरी हेल्थ सेंटर, प्राइवेट हॉस्पिटल के अलावा शहरी और ग्रामीण इलाकों को शामिल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान वैक्सीनेशन प्रोसेस (वैक्सीन लगाने के अलावा) को लास्ट पॉइंट तक परखा जाएगा। साथ ही को-विन प्लेटफार्म किस तरह काम करता है, प्लानिंग और रिपोर्टिंग मैकेनिज्म के बीच तालमेल और चुनौतियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे हर लेबल पर प्रोग्राम मैनेजरों को जमीनी अनुभव मिलेगा। दो दिन का यह ट्रायल 28 और 29 दिसंबर को होगा। इसमें वैक्सीनेशन की सभी एक्टिविटी जैसे को-विन में डेटा की एंट्री से लेकर टीम मेंबर्स की तैनाती तक की जानकारी शामिल होगी। इस दौरान वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के इंतजाम, भीड़ के मैनेजमेंट के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी एक्टिविटीज की मॉक ड्रिल की जाएगी।
सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, इस अभियान की चेकलिस्ट तैयार कर ली गई है। इसे चारों राज्यों के साथ शेयर किया गया है, ताकि सटीक तरीके से ट्रायल किया जा सके। वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ने वैक्सीनेशन के लिहाज से प्रायरिटी वाले तीन ग्रुप की सिफारिश की है। इनमें एक करोड़ हेल्थ वर्कर, दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर और 27 करोड़ ज्यादा एज ग्रुप के लोग शामिल हैं। वैक्सीन को सही तापमान पर रखना जरूरी है। इसलिए इसके स्टोरेज के लिए देश भर में लगभग 28,947 कोल्ड चेन पॉइंट का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रायरिटी के हिसाब से तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन सबसे पहले लगनी है। देश में मौजूद कोल्ड चेन में इतनी वैक्सीन का स्टोरेज किया जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...