Google Analytics Meta Pixel पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना संक्रमित - Ekhabri.com

पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना संक्रमित

रायपुर। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना पॉजेटिव हो गये हैं। हालांकि इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी, लेकिन देर शाम एक और टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। खुद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने फेसबुक पर अपने कोरोना पॉजेटिव होने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल ने आज ही किसानों के समर्थन में बीजेपी के एक बड़े कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित सभी विधायक और संगठन के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। बृजमोहन अग्रवाल के कोरोना पॉजेटिव आने के बाद अब भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया है। खबर है कि कई नेताओं को खुद को क्वारंटीन भी कर लिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने पोस्ट में कहा है कि कल के टेस्ट में कोरोना निगेटिव आने के बाद, अभी-अभी मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जितने भी लोग मुझसे संपर्क में रहें हैं अपना ध्यान रखें। आपको बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी, कोरोना के संदेह होने पर उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। शीतकालीन सत्र के बीच बृजमोहन अग्रवाल के कोरोना पॉजेटिव होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
800 से ज्यादा मिले नये मरीज, महीनों बाद हजार से कम आये नये केस
छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों को लेकर राहत की खबर है। प्रदेश में महीनों बाद जहां हजार से कम कोरोना मरीज मिले हैं, तो वहीं एक्टिव केस भी अब 15 हजार से कम हो गये हैं। प्रदेश में आज 853 नये केस मिले हैं, जबकि 1104 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के अभी कुल मरीजों की संख्या 2.73 से ज्यादा है। हालांकि मौत का आंकड़ा आज भी 10 रहा है। खास बात ये है कि आज पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। रायपुर में आज 155 नये कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 84, राजनांदगांव में 72. बालोद में 32, बेमेतरा में 12, कबीरधाम में 8. धमतरी में 52, बलौदाबाजार में 18, महासमुंद में 23, गरियाबंद में 11, बिलासपुर में 94, रायगढ़ में 61, कोरबा में 49, जांजगीर में 39, मुगेली में 2, जीपीएम में 5, सरगुजा में 39, कोरिया में 36, सूरजपुर में 0, बलरामपुर में 15, जशपुर में 19, बस्तर में 7, कोंडगांव में 9, दंतेवाड़ा में 4, सुकमा में 2, कांकेर में 5 मरीज मिले हैं। दुर्ग और जांजगीर में आज 2-2 लोगों की मौत हुई है, वहीं राजनांदगांव, बालोद, रायपुर, रायगढ़, कोरबा में 1-1 मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...