गढ़चिरौली। भारत के विकास की राह में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सामने आई है। एक वीडियो में एक दंपति अपने दो बच्चों के शवों को कंधे पर उठाकर कीचड़ भरी सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं। 15 किलोमीटर का यह पैदल सफर उनके चेहरों पर झलक रहे दर्द और महाशोक को साफ दिखाता है। यह घटना तब हुई जब अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ा।
गढ़चिरौली के इस मार्मिक वीडियो में साढ़े तीन और छह साल के दो मासूमों के शवों को उठाए रोते-बिलखते मां-बाप का पैदल चलना दिल दहला देता है। इन बच्चों की मौत समय पर इलाज न मिल पाने की वजह से हो गई। इलाके में न तो पक्की सड़कें हैं और न ही समय पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो सकी।
बताया जा रहा है कि बुखार से पीड़ित इन बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय अंधविश्वास के चलते एक पुजारी के पास ले जाया गया, जिसने उन्हें जड़ी-बूटी खिलाई। इसके बाद बच्चों की हालत और खराब हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी, जिससे दूसरी जगह से एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन अपने बच्चों को खो चुके दंपति का धैर्य टूट चुका था, और वे कीचड़ भरे रास्ते से अपने बच्चों के शव कंधे पर लेकर पैदल ही चल पड़े।
यह घटना 4 सितंबर की है और वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने इस मामले में सरकार की कड़ी आलोचना की है। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में ऐसी घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी भामरागढ़, एटापल्ली और अहेरी तहसील के दूरदराज के गांवों से ऐसी खबरें सामने आती रही हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की घोर कमी है। कहीं एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होती, तो कहीं डॉक्टर की अनुपस्थिति रहती है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें तक नहीं हैं, और इस गंभीर स्थिति के बावजूद बड़े नेता और मंत्री यहां की हालत सुधारने में असफल रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...