बिलासपुर, 08 सितंबर: सिम्स और जिला अस्पताल में पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट अब बहुत जल्द व्हाट्सएप के जरिए मिलेगी। इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह व्यवस्था पहले जिला अस्पताल में शुरू होगी और बाद में सिम्स में लागू की जाएगी।
बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने सिम्स अस्पताल में निर्माण कार्यों का जायजा लिया और मरीजों से मिलकर मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में बंद पड़ी एक लिफ्ट को 2 दिनों के भीतर ठीक करने और दो अन्य लिफ्टों का सिविल वर्क 1 महीने में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, मौसमी बीमारियों के संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
IMG 20240908 WA0026
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हमर लैब और बर्न यूनिट के जल्द शुरू होने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने पैथोलॉजी रिपोर्ट व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने की व्यवस्था शुरू करने का आदेश दिया ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी न हो। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में 96 प्रकार की जांच की सुविधा है और प्रतिदिन लगभग 150 मरीजों की 500 जांच की जाती है। वहीं, ओपीडी में रोजाना 300 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...