Google Analytics Meta Pixel कंगना की फिल्म इमरजेंसी को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट, 3 कट और 10 बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म - Ekhabri.com

कंगना की फिल्म इमरजेंसी को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट, 3 कट और 10 बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म

नई दिल्ली। कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ चर्चा में हैं। इसे 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन विवादों के चलते फिल्म सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेशन के लिए फंसी हुई थी। अब रिलीज को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से हरी झंडी मिल गई है लेकिन, फिल्म को कुछ बदलावों के साथ रिलीज किया जाएगा। इसमें 10 बदलाव किए गए हैं, जिसकी लिस्ट सेंसर बोर्ड की ओर से मेकर्स को भेज दी गई है। साथ ही फिल्म में 3 कट भी हैं। फिल्म को सर्टिफिकेट ‘UA’ सर्टिफिकेट दिया गया है।

 

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिखाए गए विवादित बयानों पर मेकर्स से सेंसर बोर्ड की ओर से फैक्ट्स की मांग की गई है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा भारतीय महिलाओं के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी को दिखाया गया है। इसके साथ ही विंस्टन चर्चिल की भारतीयों को ‘खरगोशों की तरह प्रजनन करने वाले’ बताने वाली टिप्पणी भी शामिल है। सेंसर बोर्ड की मांग के बाद अब मेकर्स को इन दोनों ही विवादित बयानों पर सोर्स बताने होंगे।

 

फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास 8 जुलाई को जमा किया गया था। लेकिन, बढ़ते विवादों के चलते इसके सर्टिफिकेशन में देरी हुई। इसे 8 अगस्त को 3 कट सहित 10 बदलावों के सुझावों के साथ U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। करीब 3 हफ्ते पहले सिख संस्था अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधनक कमेटी द्वारा फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई थी। ऐसे में अब सीबीएफसी की ओर से पत्र लिखकर मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को 10 बदलावों की लिस्ट भेजी है।

Read Also  12 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि में कब्ज, निगम ने तोड़कर

 

सेंसर बोर्ड की ओर से एक सीन को बदलने का सुझाव दिया गया है। बोर्ड की ओर से मांग की गई है कि या तो उसे डिलीट किया जाए या फिर चेंज किया जाए। इसमें पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेश शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक सैनिक बच्चे का सिर तोड़ रहा है और दूसरे सीन में महिलाओं का सिर काट रहा है।

 

इसके अलावा फिल्म निर्माताओं को फिल्म में एक नेता की मौत के जवाब में भीड़ में किसी द्वारा चिल्लाए गए अपशब्द को बदलने के लिए कहा गया था। समिति ने एक लाइन में उल्लेखित परिवार के उपनाम को बदलने के लिए भी कहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *