श्रीनगर-जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया। टेररिस्ट रविवार (8 सितंबर) की देर रात सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। आतंकवादियों से 2 एके-47, एक पिस्टल और गोला-बारूद बरामद हुआ है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सर्चिंग कर रहे जवानों को LoC पर हलचल दिखाई दी। आतंकवादियों का एक ग्रुप LoC पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जवानों से उनका एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर के तुरंत बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अभी जारी है।










