Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस मना रही स्थापना दिवस, शिवराज का तंज- नौ दो ग्यारह हुए राहुल गांधी - Ekhabri.com

कांग्रेस मना रही स्थापना दिवस, शिवराज का तंज- नौ दो ग्यारह हुए राहुल गांधी

नई दिल्ली। सोमवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना हो गए। पार्टी का कहना है कि वे व्यक्तिगत यात्रा पर रवाना हुए हैं। राहुल ऐसे समय पर विदेश यात्रा पर गए हैं जब एक तरफ देश में किसान आंदोलन चल रहा है वहीं दूसरी ओर पार्टी का स्थापना दिवस है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर तंज कसा है। इसके अलावा पार्टी आज किसानों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी युवाओं को अपने साथ जोडऩे के लिए सेल्फी विद तिरंगा नाम का अभियान भी चलाएगी।
-कांग्रेस का स्थापना दिवस
कांग्रेस सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे तिरंगा यात्रा का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुडऩे के लिए सोशल मीडिया अभियान सेल्फी विद तिरंगा चलाएं। कोरोना वायरस के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता भी दिखाई जाएगी।
स्थापना दिवस पर राहुल ने किया ट्वीट
पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने कहा कि आज हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!
राहुल के दौरे पर कांग्रेस की सफाई
राहुल के विदेश दौरे पर सफाई देते हुए सुरजेवाला ने कहा, हमने पहले भी सूचित किया है कि राहुल गांधी एक छोटी व्यक्तिगत यात्रा पर हैं और वह बहुत जल्द हमारे बीच होंगे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, राहुल गांधी अपनी नानी को देखने गए हैं। क्या यह गलत है? व्यक्तिगत दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की राजनीति में लिप्त है। वे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं।
शिवराज ने राहुल पर किया हमला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11Ó हो गए!!
गिरिराज ने राहुल पर कसा तंज
राहुल के विदेश यात्रा पर रवाना होने को लेकर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने उनपर तंज कसा है। सिंह का कहना है कि राहुल की भारत में छुट्टियां खत्म हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए। राहुल ऐसे समय पर देश से बाहर हैं जब पार्टी का स्थापना दिवस है और नया अध्यक्ष चुनने के लिए आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वे राजनीति को लेकर गंभीर नहीं हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...