Google Analytics Meta Pixel अफसरों और जनपद सदस्यों के बीच नहीं थम रहा गतिरोध - Ekhabri.com

अफसरों और जनपद सदस्यों के बीच नहीं थम रहा गतिरोध

कटघोरा । पंचायती राज व्यवस्था में जहां अफसरों और जनप्रतिनिधियों को एक-दूसरे का पूरक समझा जाता है। इनके आपसी सामंजस्य से जहां पंचायतों में विकास के कार्यों को गति मिलती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ होती है तो वहीं कटघोरा जनपद में इसके उलट होता दिखाई पड़ रहा है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक दूसरे के सहभागी होने के बजाए प्रतिस्पर्धा में जुटे हैं, जिसका खामियाजा पंचायत के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इसे अफसरों की अकड़ कहे या कुछ और लेकिन यह सच है कि वे जनप्रतिनिधियों को जरा भी भाव नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि चुने गए सदस्य जब कभी किसी तरह के सभा का आयोजन करते हैं तो अफसर ऐसी सभाओं में अपनी उपस्थिति तक दर्ज कराना जरूरी नहीं समझते। इसी तरह हालात आज कटघोरा जनपद पंचायत में निर्मित हुए जहां सामान्य सभा की बैठक में 40 प्रतिशत अफसर भी मौजूद नहीं थे लिहाजा इस उपेक्षा से नाराज जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने बैठक ही रद्द कर दी। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने जनपद पंचायत कटघोरा के मुख्य कार्यपालन व दूसरे अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया। नाराज सदस्यों ने कहा कि अपने भ्रष्टाचार को छिपाने वे अक्सर बैठकों में नहीं पहुंचते। ये ना सिर्फ उनका अपमान है बल्कि समूचे पंचायती राज व्यवस्था को ठेंगा दिखाने जैसा है। सदस्यों ने इसकी शिकायत कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से करने की बात कही है। दरअसल कटघोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष लता कंवर की अगुवाई में जनपद परिसर में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में हिस्सा लेने सभी क्षेत्र के जनपद सदस्य उपस्थित थे। सामान्य सभा की सूचना सम्बंधित 21 विभागों के प्रमुखों को भी दी गई थी बावजूद 21 में से महज 7 विभागों के अधिकारी जनपद पंचायत पहुंचे थे। समय के बाद भी जब अधिकारी उपस्थित नहीं हुए तो नाराज सदस्यों ने बैठक रद्द कर दी। नाराज जनपद अध्यक्ष लता कंवर ने बताया कि अफसरों के द्वारा बैठकों की यह अनदेखी पहली बार नहीं है। पहले भी जब जनरल मीटिंग रखी जाती थी तो जवाब देने की अपनी जिम्मेदारियों से बचने अफसर बैठकों में नहीं पहुंचते थे। यह ना सिर्फ उनका बल्कि पूरी व्यवस्था का अपमान है। वे जनता के द्वारा चुने गए लोग हैं। उन्हें पंचायतों में कार्यों को लेकर जवाब देना होता है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनपद उपाध्यक्ष रामप्रसाद कोर्राम ने बताया कि बैठक की सूचना सीईओ को भी दी गई थी। उन्हें चाहिए था कि वे सभी विभागों के प्रमुखों को पूर्व सूचना देते और बैठक में आमंत्रित करते लेकिन वे अब जब बैठक की शुरुआत हुई है कह रहे कि सबको फोन किया जाएगा। यह सीईओ का जनप्रतिनिधियों के प्रति असहयोगी रवैय्या समझ से परे है। वे उच्चाधिकारियों से इसकी कड़ी शिकायत करेंगे। दूसरी तरफ मीडिया ने जनपद सीईओ एचएन खूंटेल से भी इस मामले पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि सूचना के बावजूद ज्यादातर अधिकारियों ने बैठक में शामिल होने में रुचि नहीं दिखाई. बैठक में उपस्थित रहने वाले अफसरों में लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन व ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख ही शामिल हुए। उन्होंने अनुपस्थित अफसरों को नोटिस भेजे जाने की बात कही है। सामान्य सभा में पहुंचे जनपद सदस्यों में अध्यक्ष लता कंवर, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, सदस्य रामप्रसाद कोर्राम, रूपसिंह विंध्यराज, राधिका साहू, बैसाखू यादव, कान्ती दीवान, संगीता बेलदार, शत्रुघन राज, सावित्री कंवर, प्रभा सिंह कंवर, शैलबाई कंवर, ममता राठौर व गिरिजा बाई बिंझवार मौजूद रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...