रायपुर, 20 सितंबर 2024 // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित युवा उत्सव 3.0 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है और वे युवाओं को जॉब गिवर बनने पर जोर देते हैं, ना कि जॉब सीकर। विकसित भारत का सपना पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका है, और छत्तीसगढ़ की युवाशक्ति इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने खुशी जताई कि युवा उत्सव की थीम प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित है। इस आयोजन के तहत पैनल डिस्कशन होंगे, जहां युवाओं के लिए उद्यम में अवसरों पर चर्चा की जाएगी। सीआईआई और यंग इंडियन्स की इस पहल से नई पीढ़ी को सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आदिवासीबहुल क्षेत्रों के युवाओं को अब रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूलों में स्किल डेवलपमेंट कोर्स जोड़ने से बच्चे पढ़ाई के साथ हुनरमंद भी हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुशल इंजीनियरों की बढ़ती मांग को देखते हुए हम नए प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू करने जा रहे हैं। इस बजट में पांच नए सीआईटी (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) खोलने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा कर रही है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर नियुक्ति की जाएगी और पुलिस विभाग में भी नई भर्तियां होंगी। इसके अलावा, नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं और नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 लागू किया गया है और नई उद्योग नीति भी लाई जा रही है। छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तहत युवा उद्यमियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी और ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में भी बड़े विकास की संभावनाएं हैं, जिससे छत्तीसगढ़ फूड प्रोसेसिंग का वैश्विक केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरगुजा और बस्तर को विकास की मुख्यधारा में शामिल कर राज्य की अर्थव्यवस्था को विस्तार दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में जैविक उत्पाद और लघु वनोपज के क्षेत्र में बड़ा काम किया जा सकता है। सरकार 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में काम कर रही है।
इस अवसर पर सीआईआई छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी संजय जैन, अनुजा भंडारी, गौरव अग्रवाल, श्वेता सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...