Google Analytics Meta Pixel Fake Currency Note : 1.60 करोड़ रुपये की ठगी…महात्मा गांधी की जगह लगा दी अनुपम खेर की तस्वीर - Ekhabri.com

Fake Currency Note : 1.60 करोड़ रुपये की ठगी…महात्मा गांधी की जगह लगा दी अनुपम खेर की तस्वीर

Fake Currency Note: जरा सोचिए, अगर आपको कोई महात्मा गांधी के अलावा किसी और की फोटो वाला नोट दें तो क्या आप उसे पहचान पाएंगे? हम जानते हैं कि इसका जवाब हां ही होगा, क्योंकि नोट पर फोटो देखकर कोई भी पहचान सकता है. लेकिन एक मामला सामने आया है जिसमें अहमदाबाद के एक बुलियन फर्म के मालिक को ठगों ने अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर वाले नकली नोट सौंप दिए और उनसे 1.60 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. फिलहाल इस मामले में लोकल पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है.

 

मामले पर नजर डालें तो अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद के मानेक चौक इलाके में बुलियन फर्म चलाने वाले मेहुल ठक्कर ने यह मामला दर्ज कराया है. इसमें ठक्कर का कहना है कि कुछ लोग 2,100 ग्राम सोना खरीदना चाहते थे. साथ वो चाहते थे कि ये सोना 24 सितंबर को नवरंगपुरा इलाके में सीजी रोड पर एक कूरियर फर्म में डिलीवर किया जाएगा.

 

अनुपम खेर की फोटो वाले 1.3 करोड़ रुपये के नकली नोट

ठक्कर ने अपने कर्मचारियों को सोना लेकर उस ऑफिस में भेज दिया जहां दोनों आरोपी मौजूद थे. ठक्कर के कर्मचारियों ने सोना पहुंचाया और आरोपियों ने उन्हें एक प्लास्टिक कवर में रैप किए हुए 1.3 करोड़ रुपये नकद दिए. फिर आरोपियों ने उन्हें कहा कि वो काउंटिंग मशीन में पैसा गिन लें तब तक वो बराबर वाली दुकान से बाकी के 30 लाख रुपये आते हैं. हालांकि, जब ठक्कर के कर्मचारियों ने प्लास्टिक कवर खोला, तो उसमें नकली नोट मिले. नवरंगपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

Read Also  कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर ए ए देसाई ने कहा, “आरोपियों ने बुलियन फर्म को ठगने की साजिश रची. यहां तक कि जिस कूरियर फर्म से सोने की डिलीवरी हुई, वह भी फर्जी थी और उसका कोई रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट भी नहीं था. उन्होंने दुकान किराए पर ली थी और वहां कूरियर फर्म का फर्जी बोर्ड लगा दिया था और मकान मालिक से एक-दो दिन में रेंट एग्रीमेंट पर साइन करने का वादा किया था. उन्होंने जो करेंसी नोट डिलीवर किए, वे नकली थे और उन पर अनुपम खेर की तस्वीरें थीं.”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *